विश्व में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 52.78 करोड़ हो गए हैं, जबकि मौतें 62.8 लाख हो गई हैं और कुल टीकाकरण की संख्या बढ़कर 11.37 अरब हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। शुक्रवार की सुबह अपने लेटेस्ट अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले 527,808,745 मरने वालों की संख्या 6,284,446 और प्रशासित टीके की कुल संख्या बढ़कर 11,375,459,593 हो गई है।
जानिए भारत के आंकड़े
सीएसएसई के अनुसार, 83,837,114 और 1,004,121 पर दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। 43,144,820 मामलों के साथ भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।
जानिए भारत के आंकड़े
सीएसएसई के अनुसार, 83,837,114 और 1,004,121 पर दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। 43,144,820 मामलों के साथ भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।
एक करोड़ से अधिक मामलों वाले देश
एक करोड़ से अधिक मामलों वाले देशों में ब्राजील (30,762,413), फ्रांस (29,564,005), जर्मनी (26,040,460), यूके (24,366,063), रूस (18,022,001), दक्षिण कोरिया (17,938,399), इटली (17,229,263), तुर्की (15,062,393), स्पेन (12,234,806) और वियतनाम (10,707,568) हैं।
एक लाख से अधिक मौत वाले देशों के आंकड़े
एक लाख से अधिक मौतों वाले देशों में ब्राजील (666,180), भारत (524,525), रूस (371,061), मैक्सिको (324,768), पेरू (213,145), यूके (179,064), इटली (166,358), इंडोनेशिया (156,556) , फ्रांस (149,123), ईरान (141,296), कोलंबिया (139,854), जर्मनी (138,781), अर्जेंटीना (128,825), पोलैंड (116,299), स्पेन (106,105) और दक्षिण अफ्रीका (101,092) शामिल है।