विश्व भर में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ से ज्यादा हो गई है। ये आंकड़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साझा किया। डब्ल्यूएचओ कोरोन वायरस डैशबोर्ड के अनुसार, वैश्विक स्तर पर गुरुवार तक कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 500,186,525 हो चुकी है और अबतक कोरोना से 6,190,349 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित तीन देशों के आंकड़ें
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 7.97 करोड़ से ज्यादा कोरोना मामलों और 979,321 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील हैं, जहां क्रमश: 4.3 करोड़ और 3 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं, साथ ही 521,737 और 661,493 मौतें भी दर्ज की गई हैं।
साप्ताहिक संख्या में जारी है गिरावट
डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार नए कोरोना मामलों और मौतों की साप्ताहिक संख्या में गिरावट जारी है। एजेंसी ने बुधवार को कहा था कि महामारी अंतर्राष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल बनी हुई है, जिससे देशों को तेजी से बढ़ते कोरोना से लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Download Android App
Download iOS App