दुनियाभर में अब तक 11.13 करोड़ से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं वहीं इस महामारी से 24.66 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 13 लाख 66 हजार से अधिक हो गई है और 24 लाख 66 हजार 263 मरीजों की जान जा चुकी है।
वैश्विक महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में कोरोना से उथल-पुथल जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 81 लाख 34 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 4.97 लाख लोगों की जान चली गयी है। भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 10 लाख 5 हजार से अधिक हो गया है, हालांकि यहां कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार 410 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 56 हजार 385 हो गया है।
1 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले 3 देशों में शामिल ब्राजील में अब तक 1 करोड़ 1 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.46 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41.27 लाख से अधिक हो गई है और 1.20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से 41.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 81,926 लोगों की मौत हो चुकी है।
फ्रांस में 35.97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 83,546 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 67,101 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 28.09 लाख से अधिक हो गई है और 95,718 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 26.38 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 28,060 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.94 लाख से अधिक हो गई है और 67,946 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 58,834 लोगों ने जान गंवाई है।
अर्जेंटीना में कोरोना से 20.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 51,198 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 20.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1.80 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के कुल मामले 16.38 लाख के पार पहुंच गये हैं और 42,171 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में कोरोना महामारी से अब तक 15.74 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 59,483 लोग जान गंवा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना प्रभावितों की संख्या 15.03 लाख से अधिक हो गयी है और 49,053 लोग जान गंवा चुके हैं।
यूक्रेन में 13.51 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं, जबकि 26,470 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 12.83 लाख से अधिक हो गयी है और 45,097 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में कोरोना से 12.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ 34,489 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 11.53 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 19,214 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.71 लाख के पार पहुंच गयी है और 15,340 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना महामारी से अब तक बेल्जियम में 21,903 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि कनाडा में 21,675, चिली में 20,042, रोमानिया में 19,847, पुर्तगाल में 15,962, इक्वाडोर में 15,536, हंगरी में 14,299, इराक में 13,272, स्वीडन में 12,649, पाकिस्तान में 12,617, फिलीपींस में 12,088, बोलीविया में 11,441, मिह्म में 10,353, स्विजरलैंड में 9,887, मोरक्को में 8,554, बंगलादेश में 8,349, ऑस्ट्रिया में 8,386, जापान में 7,485, सऊदी अरब में 6,461, पनामा में 5,742, इजरायल में 5,577, चीन में 4,833 और सर्बिया में 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है।