विश्व में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही विश्व में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 26.7 करोड़ हो गई है। वैश्विक महामारी से अब तक कुल 52.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 8.24 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ हैं।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा समय में विश्व में संक्रमितों की संख्या 267,099,936 तक पहुंची गई है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 5,270,625 और और टीकाकरण की कुल संख्या 8,248,566,853 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 49,380,791 और 791,514 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत है जहां कोरोना संक्रमितों के 34,648,383 मामले हैं जबकि 473,757 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 22,157,726 है जबकि 616,018 लोगों की मौत हुई हैं।
Today’s Corona Update : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,439 केस सामने आए, 195 लोगों की मौत
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रवाभित देश यूके (10,620,535), रूस (9,692,411), तुर्की (8,945,807), फ्रांस (8,094,445), जर्मनी (6,270,771), ईरान (6,141,335), अर्जेंटीना (5,346,242), स्पेन (5,246,766), इटली (5,134,318) और कोलंबिया (5,084,466) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें मेक्सिको (295,313), रूस (278,131), पेरू (201,421), यूके (146,281), इंडोनेशिया (143,893), इटली (134,386), ईरान (130,356), कोलंबिया (128,874), फ्रांस (120,891), अर्जेंटीना (116,703) और जर्मनी (103,672) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



