वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अबतक विश्व के 205 से अधिक देशों और क्षेत्रों में फैल चुका है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को एक लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है तथा 1686498 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। विश्वभर में अब तक 3.75 लाख लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं।
भारत में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,447 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रमण के कारण इटली में 18,849 लोगों की मौत हुई हैं। यह विश्व भर में किसी देश में सबसे अधिक मृतक संख्या है, जबकि उसके बाद अमेरिका में 17,925 लोगों की मौत हुई है।
वहीं स्पेन में 15,843 लोगों की मौत हुई है। दुनिया भर में इस वायरस से अब तक 16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 1,00,661 तक पहुंच गई। इनमें से करीब 70 प्रतिशत लोगों की मौत यूरोप में हुई हैं। यूरोप में अब तक 70,245 लोगों की मौत हुई है। स्थिति बहुत भयावह होती जा रही है ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सख्त चेतावनी जारी की है कि समय से पहले लॉकडाउन हटाने से बीमारी बहुत तेजी से फैल सकती है। दुनिया की आधी से अधिक आबादी बंद लागू होने के कारण अपने घरों में हैं।
इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 81907 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 3336 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।
इस बीच कोरोना से संक्रमण और मौत के मामले में यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी हालात काफी खराब हो चुके हैं। फ्रांस में अब तक 118790 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 13197 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना से 119401 लोग संक्रमित हुए हैं और 2607 लोगों की मौत हुई है।
कोविड-19 : राजस्थान में 18 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 579
न्यूयॉर्क से लेकर दिल्ली और नेपल्स तक में वायरस को फैलने से रोकने के लिए असाधारण कदम उठाए गए हैं। व्यवसाय ठप हैं और स्कूल बंद हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां बंद होने से दुनिया 1930 के दशक की महामंदी के बाद अब सबसे बड़ी मंदी की ओर जा रही है। अमेरिका में यह वायरस बहुत तेज गति से फैला है, जहां अब तक पांच लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि करीब 18,000 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और यूरोप के स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई है।


Download Android App
Download iOS App



