पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाने का संकल्प जाहिर करते हुए सरकार पर देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। ‘डॉन’ समाचार पत्र ने जरदारी के हवाले से कहा, “यदि प्रधानमंत्री को जल्द हटाया नहीं जाता है तो वह देश को ऐसी स्थिति में ले जाएंगे जहां से हमारे लिए भी देश को चलाना मुमकिन नहीं होगा।”
जरदारी ने सिंध के दौलतपुर प्रांत में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं लेकिन मौजूदा सरकार को वापस भेज देना चाहिए। अन्यथा, अधिकतर लोगों का जीवन दुखदायी हो जाएगा।”
उन्होंने कहा कि उनकी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने हमेशा लोगों की सेवा की है क्योंकि यही “हमारा घोषणा पत्र है और हम लोगों के दरवाजे पर जाकर उनकी सेवा करने में यकीन रखते हैं।” उन्होंने कहा, “ईद के तुरंत बाद हम अपनी योजनाओं की घोषणा करेंगे और यह समाप्ति की शुरुआत का संकेत होगा।”
पाकिस्तान में महंगाई से जनता बेहाल
जरदारी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों की नौकरियां छीन लीं हैं और महंगाई आसमान छूने लगी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई 500 प्रतिशत तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के लोगों पर जबरन थोपा गया है।


Download Android App
Download iOS App


