अगर आपसे कहा जाए की आपको 1200 करोड़ रूपए कमाने है तो शायद आपके लिए क्या किसी भी बड़े से बड़े व्यक्ति का चौंकना जायज़ है। लेकिन अगर आपको कहा जाए की आपको 1200 करोड़ मिलेंगे वो भी शादी करने के लिए तो आप समझेंगे ‘क्या मज़ाक है’ , पर ये सच है। ये शादी आपके करोड़पति बनने के सपने को पूरा कर सकती है। जिसमे आपको खूबसूरत लड़की से शादी करने के साथ साथ इतनी बड़ी रकम तोहफे में दी जाएगी। जी हाँ ये सच है।
हांगकांग का रहने वाले 77 वर्षीय सेसिल चाओ जे सुंग एक बहुत बड़े व्यापारी है जो अपनी बेटी की शादी करने के लिए योग्य वर तलाश कर रहे है और साथ ही शादी करने वाले शख्स को 1200 करोड़ रूपए भी देने का एलान कर चुके है पर हैरानी की बात है की उन्हें कोई वर नहीं मिल रहा है जो उनकी बेटी से शादी कर सके।
ऐसा भी नहीं है की उनकी बेटी सुंदर नहीं है या किसी बिमारी से ग्रस्त है। आप सोच रहे होंगे की शादी के लिए कोई लड़का क्यों नहीं मिल रहा है ? हम आपको बताते है ,सेसिल चाओ जे सुंग कई जहाजों के मालिक और प्रॉपटी डेवलर हैं, जिनकी बेटी का नाम जिनि चाओ है। एक कामयाब बिसनेस मैन के बावजूद इनकी बेटी का विवाह इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि इनकी बेटी को लड़के नही लड़कियां पसंद है वह लेस्बियन है और पिछले 6 सालों से किसी लड़की से रिलेशनशिप में है।
लगभग चार साल पहले सेसिल चाओ ने अपनी बेटी की शादी के लिए वर तलाशना शुरू किया और कई लड़को को अपनी बेटी से मिलवाया पर हर बार इनकी बेटी लड़को को रिजेक्ट कर देती थी। बाद में जब असल बात उन्हें पता लगी की क्यों उनकी बेटी शादी से बचना चाहती है तब उन्हें ये राज़ पता लगा और उन्हें पैरों तले जमीन खिसक गयी।
तब उन्होंने अपनी बेटी से शादी करने वाले शख्स को 400 करोड़ रूपए ऑफर किये थे और पिछले चार साल से वो लगातार इस तोहफे की रकम को बढाकर 1200 करोड़ कर चुके है पर कोई दूल्हा उनकी बेटी से शादी नहीं कर पा रहा है। जो भी लड़का इनकी बेटी को देखने आता है तब इनकी बेटी साफ़ लफ्जों में अपनी हकीकत उसे बता देती है और शादी से इंकार कर देती है। इतनी बड़ी रकम पाने के लिए वहीं हर लड़का भी जिनि को खुश करने की कोशिश में जुट गया है, मगर जिनि का कहना है कि वह किसी लड़के से शादी नही करेगी !!!