डेमोक्रेट के 16 सदस्यीय बागी समूह ने कहा है कि जनवरी 2019 में जब नई कांग्रेस बुलाई जाएगी, तब वे हाउस स्पीकर के चुनाव में नैंसी पेलोसी का विरोध करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रपट के मुताबिक, अपने साथियों को लिखे पत्र के अनुसार, समूह ने घोषित किया कि ‘नए नेतृत्व का समय आ गया है’ और कहा कि जब नेताओं के चुनाव और जनवरी में ‘फ्लोर वोट’ के लिए अगले हफ्ते गोपनीय मतदान के आंतरिक दौर के लिए पार्टी की बैठक होगी, तब वह इसी आधार पर मतदान करेंगे।
पत्र के अनुसार, ‘हमारे देश की वर्षो तक सेवा करने के लिए हम पेलोसी के शुक्रगुजार हैं।’ लेकिन समूह ने कहा है कि डेमोक्रेट्स इस महीने के मध्यावधि चुनाव को ‘बदलाव के संदेश’ के साथ जीते हैं। अखबार के अनुसार, हमने यथास्थिति में बदलाव का वादा किया था और हम उस वादे को पूरा करने के इच्छुक हैं। वाशिंगटन पोस्ट की रपट के अनुसार, पेलोसी(78) पूरी तरह आश्वस्त हैं कि वह जनवरी में स्पीकर के पद पर दोबारा चुनी जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



