प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमले की बृहस्पतिवार को निंदा करते हुए कहा कि भारत वहां के लोगों के साथ है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कंधार में कायराना आतंकवादी हमले से मैं काफी दुखी हूं। भारत इसकी कड़ी निंदा करता है और अमूल्य जान जाने पर शोक प्रकट करता है।’’
2019 चुनाव : आप ‘चाय पे चर्चा’ के माध्यम से ‘आम आदमी’ से जुड़ने की कोशिश में
अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक के दौरान एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी करने से अफगानिस्तान सुरक्षा के प्रमुख और एक पत्रकार मारे गए तथा तीन अमेरिकी जख्मी हो गए। बैठक में अमेरिका के शीर्ष कमांडर जनरल स्कॉट मिलर भी हिस्सा ले रहे थे। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
पीएमओ की तरफ से एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम अफगानिस्तान के जांबाज लोगों के साथ हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



