पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष व नामित प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी पार्टी अमेरिका के साथ विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित संबंध चाहती है। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत जॉन एफ हूवर ने बुधवार को इमरान खान से उनके बनिगाला निवास में मुलाकात की। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं जो दोनों देशों के बीच विश्वास में कमी का परिणाम रहे हैं।
पीटीआई प्रमुख ने कहा, ‘इस संबंध को अधिक संतुलित और भरोसेमंद बनाने के लिए हमारी सरकार अमेरिका के साथ काम करेगी। हम अमेरिका के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं।’ उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में नई जान डालने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि रिश्तों में ऐसे बदलाव होने चाहिए जो दोनों को लाभ पहुंचाएं। पीटीआई के मीडिया सेल के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और इमरान खान ने आपसी हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जिसमें द्विपक्षीय व्यापार और अफगानिस्तान में स्थिरता का मुद्दा शामिल है। हूवर ने 25 जुलाई के आम इमरान खान में इमरान की पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



