इंडोनेशियाई अधिकारियों ने लॉयन एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान की मंगलवार को तलाश जारी रखी। यह विमान सोमवार सुबह जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 189 लोग सवार थे। बचाव टीमों ने मृतकों के शरीरों के हिस्से बरामद किए हैं, जिन्हें 24 बैगों में रखा गया है।
सीएनएन के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इन बैगों को दुर्घटनास्थल से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां इनका पोस्टमार्टम होगा।
विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की शिनाख्त के लिए 132 परिवारों से डीएनए के नमूने लिए गए हैं लेकिन पुलिस ने आगाह किया है कि यह मुश्किल हो सकता है और शरीर के हिस्से वाले हर बैग में एक से ज्यादा मृत लोगों के शरीर के हिस्से हैं।
इंडोनेशिया : जकार्ता में पैसेंजर प्लेन क्रैश, पायलट था भारतीय
100 से अधिक बचावकर्मी तानजुंग कारावांग के उस क्षेत्र में तलाशी कर रहे हैं, जहां माना जा रहा है कि लॉयन एयर बोइंग 737 मैक्स 8 विमान डूबा है।
उड़ान जेटी610 ने सोमवार सुबह 6.20 बजे जकार्ता से इंडोनेशियाई द्वीप बांगका स्थित पंगकल पिनांग के लिए उड़ान भरी थी, जो 13 मिनट बाद रडार से गायब हो गया। विमान के पायलट भारत के भव्य सुनेजा थे।


Download Android App
Download iOS App


