वाशिंगटन : फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा से मुलाकात की संभावना को आज खारिज कर दिया। उनका कहना है कि चीन के साथ इस मुद्दे पर विचार किये बगैर दलाई लामा से मिलना चीन की सरकार के साथ ‘ तनावपूर्ण ’ स्थिति पैदा कर सकता है। अमेरिका के तीन दिवसीय अपने दौरे के अंतिम चरण में जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे तब पेरिस में वह दलाई लामा से मिले थे।
मैक्रों ने कहा , “ अब में फ्रांस का राष्ट्रपति हूं। अगर अब मैं उनसे मिलता हूं तो चीन के साथ निश्चित ही तनाव पैदा होने का खतरा होगा। ” उन्होंने कहा कि केवल चीन को एक संकेत भेजने भर के लिए “ बिना किसी पूर्व शर्त ” के ऐसा करना ‘‘ बेकार और प्रतिकूल असर डालने वाला ” होगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



