जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का कैंसर की लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को लंदन में निधन हो गया। वह 68 साल की थीं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने यह जानकारी दी।
शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा,’ नवाज शरीफ की पत्नी अब हमारे बीच नहीं हैं और अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे।’ जियो टीवी की खबर के अनुसार कुलसुम का लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में जून 2014 से ही इलाज चल रहा था और मंगलवार की सुबह उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
बता दें कि कुलसुम नवाज गले के कैंसर से पीड़ित थी और इसकी पहचान अगस्त 2017 में हुई। आपको बता दें कि नवाज शरीफ और उनका विवाह अप्रैल 1971 में हुआ था। गौरतलब है कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम जुलाई में कुलसुम नवाज से अंतिम बार मिलकर 25 जुलाई को होने वाले संसदीय चुनावों में हिस्सा लेने के लिए स्वदेश लौट आए थे। उन दोनों को आते ही भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया था। वे इस समय जेल में हैं।


Download Android App
Download iOS App



