अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिणी सीमा पर आव्रजन को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल लगाने की अपनी योजना को रोक दिया है। ट्रंप ने कहा कि यह आसान रास्ता है लेकिन वह बाद में इसका ऐलान कर सकते हैं। सीएनएन ने शुक्रवार को ट्रंप के हवाले से कहा, ‘यह आसान रास्ता है। कांग्रेस को इसे करना चाहिए। यह बहुत सरल है।
यदि वे इसे नहीं करेंगे तो मैं राष्ट्रीय आपातकाल लगा दूंगा। मेरे पास ऐसा करने का पूरा अधिकार है।’ ट्रंप द्वारा ऐसा नहीं करने का एक कारण यह है कि उन्हें लगता है कि उनके प्रशासन को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा और अदालत में उनकी गतिविधियों पर सवाल उठेंगे। ट्रंप ने कहा, ‘मुझ पर मुकदमा होगा। मुझे 9वें सर्किट में घसीटा जाएगा। हम शायद वहां हार जाएं।’


Download Android App
Download iOS App



