पेरिस : भारत सीमापारीय कर चोरी को रोकने के लिए उठाए गए कानूनी कदमों के बारे में समीक्षा रिपोर्ट अगले सप्ताह एक वैश्विक सम्मेलन में जारी करेगा। इसमें कर से जुड़ अपराधों के मुकाबलके के लिए सूचनाओं के आदान प्रदान के वैश्विक सहयोग बढ़ने के उपायों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। आर्थिक सहयोग व विकास संगठन (ओईसीडी) के यहां जारी बयान के अनुसार यह रिपोर्ट कैमरून में कर उद्देश्य के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान व पारदर्शिता पर वैश्विक मंच की दसवीं बैठक में जारी की जाएगी।
अवसर पर भारत के साथ साथ पांच अन्य देश भी अपनी अपनी रपट जारी करेंगे। वित्त मंत्रालय में अधिकारिक सूत्रों ने नई दिल्ली में बताया कि बैठक 15-17 नवंबर को होगी। इसमें भारत के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बयान के अनुसार छह दूसरे चरण की पूर्व समीक्षा रपट भी इस बैठक के दौरान प्रकाशित की जाएंगी जिनमें भारत, कुराकाओ, डेनमार्क,आइल आफ मैन, इटली व जर्सी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



