सियोल : अमेरिका और दक्षिण कोरिया की वायु सेनाओं ने सोमवार से अपना सबसे बड़ा संयुक्त अभ्यास शुरू कर दिया। इस अभ्यास में दोनों देशों के अत्याधुनिक 230 लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास उत्तर कोरिया के लंबी दूरी के सफल बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण के छह दिन बाद हो रहा है। उत्तर कोरिया ने इस अभ्यास को परमाणु युद्ध भड़काने का प्रयास बताया है। प्योंगयांग ने सप्ताहांत पर इस अभ्यास की आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन पर परमाणु युद्ध के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
उत्तर कोरिया द्वारा पूरे अमेरिकी महाद्वीप में कहीं भी निशाना बना सकने की क्षमता रखने वाले अंतरमहाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने के पांच दिन बाद यह अभ्यास हो रहा है। यह सैन्याभ्यास शनिवार को समाप्त हो जाएगा। यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच अक्टूबर में हुए समझौते का हिस्सा है। इसका मकसद उत्तर कोरिया पर परमाणु कार्यक्रम छोड़ने का दबाव बनाना है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



