मुंबई में बीते दिनों में नायिका फैमिनी ब्यूटी अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया हैै। अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर रेखा और ऐश्वर्या ने अपने स्टाइल से सबको अपना दीवाना कर लिया।
सबकी ही निगाहें रेखा और ऐश्वर्या पर आकर टिक गईं। पूरे अवॉर्ड फंक्शन में रेखा और ऐश्वर्या की अदाएं ही छाई रहीं।
रेखा अवार्ड फंक्शन में गोल्डन कलर की साड़ी में ग्लैमरास लुक में नजर आईं वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय ब्लैक और ऑफ व्हाइट कलर की स्टाइलिश गाउन में नजर आईं।
ऐश्वर्या ने बाल खोल रखे थे तो वहीं रेड कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी। ऐश्वर्या ने अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करांई थीं।
अवॉर्ड के रेड कारपेट पर मलाइका अरोड़ा, पूजा हेगड़े, अदिति राव हैदरी, तारा शर्मा, दिशा पाटनी, पूजा चोपड़ा, एवलिन शर्मा, कियारा अडवाणी।
नुसरत भरूचा, अदा शर्मा, सुरविन चावला, तनिषा मुखर्जी, शिबानी डांडेकर के अलावा।
अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन, अक्षय ओबेरॉय, मसाबा गुप्ता आदि सेलेब्स नजर आए।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ