बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन के अचानक कांग्रेस में रुचि दिखाने से अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अमिताभ ने पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के बाद अमिताभ ने इस महीने पी चिंदबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट जैसे नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है।
आपको बता दे कि ऐसे में यह सवाल उठना तो लाजिमी है कि आखिर इसके पीछे अमिताभ की मंशा क्या है। क्यों अचानक से वह कांग्रेस नेताओं से अपनी करीबियां बढ़ाने लगे हैं। एक समय था जब उनके संबंध अच्छे थे, मगर बाद में दूरियां बना ली थी।
अभी हाल में उन्होंने मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरूपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया। कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं के प्रति अचानक जगे उनके इस प्रेम से खुद पार्टी भी हैरत में है।
आपको बता दें कि बच्चन अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी मीसा भारती, जदयू के नीतीश कुमार, सीताराम येचुरी, उमर अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले और राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी फॉलो कर रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।