हरियाणा के लोगों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर डांसर और रागनी गायक सपना चौधरी ने आजकल सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई हुई है। कलर्स टीवी का बेहद लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 11 आने में अब कुछ ही समय बचा है। इस शो में इस बार बहुत से जाने माने चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। इन्हीं चेहरों में से एक चेहरा है हरियाणी सिंगर sapna chaudhary।
सपना बिग बॉस के घर में पड़ोसन बनकर इंट्री करने वाली हैं। बिग बॉस के घर में सपना का जलवा देखने से पहले भी लोग उनके गानों और डांस के लाखों दिलों पर राज करती है। लेकिन क्या आपको पता है सपना के रियलिटी शो में आने से पहले आपको सपना के बारे में यह खास 5 बातें जानना है बहुत जरूरी। तो आइए आपको बताते हैं सपना चौधरी से जुड़ी कुछ बातें।
12 साल की उम्र में ही बन गई बेहतरीन सिंगरसपना का जन्म 25 सिंतबर 1990 में हरियाणा के रोहतक में हुआ। मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली सपना की शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे, लेकिन 2002 में पिता की मृत्यु के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सपना ने इस जिम्मेदारी को संभाला और पूरे परिवार का पालन करने के लिए 12 साल की उम्र ही संगीत को अपना करियर चुन लिया।
‘सॉलिड बॉडी’ गाने से हुई मशहूरजैसा कि आप सब जानते है कि सपना एक हरियाणी गायिका है। उन्होंने संगीत को अपना कैरियर बनाया,लेकिन सॉलिड बॉडी रै ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बन गई। सपना आज के समय में इतना मशहूर हो चुकी है इस गाने की वजह से कि वह आज केवल हरियाणा में नहीं बल्कि राजस्थान,यूपी ,पंजाब और दिल्ली में मशहूर कर दिया है। इस गाने के बाद सपना को एक अलग पहचान मिल गई।
केवल सलवार-कमीज में करती है परफॉर्मसपना काफी स्टेश शो करती है लेकिन वह अपने सारे शो में सिर्फ सलवार-कमीज ही पहनती है। क्योंकि इस सलवार-कमीज ने ही उन्हें एक अलग पहचान दिलवाई है सपना के चाहनों वाली की तादात लाखों में है।
कई बार विवादों में रही सपनासपना जितना अपने गानों के लिए मशहूर रहीं है उतना ही वह सुर्खियों में अपने विवादों को लेकर रही है। साल 2016 में उन्होंने अपने गुडगांव स्थित फ्लैट्स में जहर खाकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। इस खुदकुशी के पीछे वजह बताते हुए सपना ने कहा कि रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे, जिसे लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर परेशान कर रहे थे। उन्हीं कमेंट की वजह से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की।
फेसबुक के कमेंट से भी परेशान हैं।
सोशल मीडिया पर सपना के लिए लोगों ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की है। इन्हीं कमेंट्स से परेशान होकर सपना चौधरी ने अपने आप को जहर खाकर मारने की कोशिश की थी। लेकिन वह बच गई लेकिन फिर भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।