हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी आज के समय में इतनी मशहूर हो चुकी हैं कि उनके दीवाने अब केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि अब उनके चाहने वाले चारों और फैल चुकें हैं। इस समय में सपना की डिमांड इतनी बढ़ चुकी है कि वह अब प्रोग्राम करने से साफ इंकार कर देती हैं। जैसे ही सपना चौधरी का नाम आता है तो मानों लोगों के मुंह पर रोनक सी छा जाती है।
पूरी दुनिया को अपने गानों से दिवाना बनाने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी में भी अपनी अदाओ से तहलका मचाने वाली हैं। जी हां यह बात सुन कर आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन सपना बहुत जल्द ही भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने हां भी कर दिया है।
खबरों के अनुसार सपना चौधरी भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म करती दिखेंगी। बताया जा रहा है कि रवि किशन और सपना फिल्म ‘बैरी कंगना-2’ में एकसाथ नजर आएंगे।
इस फिल्म में इन दोनों के अलावा कुणाल सिंह, शुभी शर्मा, काजल राघवानी, अशेष सिंह, अवधेश मिश्रा, तृषा खान, उमेश सिंह, मनोज दिवेदी, संतोष श्रीवास्तव भी दिखेंगे। लेकिन फिल्म की मुख्य आकर्षण सपना चौधरी ही होंगी।
यह तो जाहिर सी बात है कि सपना का हमेशा विवादों में घिरा रहना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। रोजना वह अपने विवादों और गानों को लेकर सुर्खियों में अक्सर छाई रहती है। आज के समय में उनके एक ठुमके के लाखों दिवाने जो यूट्यूब पर उनके गाने को सुनने और देखने वालों की लंबी लिस्ट बन चुकी है।
सपना चौधरी को फिल्म बैरी कंगना-2 में साइन करने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक श्रीवास्तव का कहना है कि उनका इस फिल्म के साथ जुडऩा बहुत जरूरी है। सपना को अब फॉलो करने वालों की सख्ंया दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिसका इस फिल्म को कुछ ज्यादा फायदा होने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें भी भोजपुरिया समाज में अपनी कला को दिखाने का एक खास मौका मिल सकेगा। आपको बता दें कि पहली बार सुर्खियो में सपना चौधरी
2016 में आई थी। उस समय उनकी सुसाइड की खबरें काफी चर्चा में बनी हुई थी। बता दें कि 9 साल की उम्र से ही सपना ने डांस और गाने को अपना कैरियर बना लिया था। वह अपने गाने सॉलीड बॉडी के कारण लोगों के बीच में ज्यादा लोकप्रिय हुई।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।