डांस प्लस 3 टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ी डांस रियलिटी शो है। यह शो लोगों के बीच में काफी मशहूर हैं। लोगों को यह शो काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि हाल ही में इसका दूसरा वर्जन यानि कि डांस चैंपियंस आ रहा है यह भी दर्शकों को काफी पसंद आया है।
इस शो के एंकर राघव जुयाल अपने मजाकिया अंदाज में शो के जज डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा से लेकर सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट करते रहते हैं। इस शो को दर्शकों के बीच में पसंदीदा बनाए रखने में शो के सभी कलाकारों को बहुत पड़ा हाथ है। अब इस सीजन के जितने भी शो आए हैं वह सारे ही कमाल के हैं और दर्शकों के बीच में खूब पसंद किए गए हैं।
इसके अलावा रेमो डीसूजा एक ओर शो लेकर आए हैं जिसका नाम है डांस चैंपियंस जो यह भी दर्शकों केबीच काफी पसंद किया गया है। इस शो में उम्दा डांस करने वाले कंटेस्टेंट्स और शो के कमाल के जज आपको काफी एंटरटेन करते हैं।
क्या आप यह जानते हैं कि डांस प्लस के होस्ट राघव, सुपरजज रेमो और शो कि बाकि जज शो में कितनी रकम लेते हैं। आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देेंगे।
राघव जुयाल
इस शो के एंकर राघव की मजाकिया कमेंट्री हर कोई पसंद करता है। राघव ने टीवी की दुनिया में डांस के रियलिटी शो से कदम रखा था और आज वह रेमो के शो को अपने जबरदस्त अंदाज में होस्ट कर रही हैं। बता दें कि राघव इस शो को होस्ट करने के लिए वह दो एपिसोड करने के लिए 75000 रुपए यानि एक एपिसोड के 37500 रूपए ले रहे हैं।
पुनीत ठक्कर
डांस प्लस में सबसे हैंडसम जज पुनीत भी हैं। आपको बता दें कि पुनीत दो एपिसोड के लिए 1 लाख यानि एक एपिसोड करने के लिए 50000 रुपए ले रहे हैं।
धर्मेश सर
इस शो के दूसरे जज धर्मेश येलांडे जिन्हें सब लोग धर्मेश सर के नाम से ही जानते हैं। धर्मेश ने अपने जबरदस्त कोरियोग्राफी और बेस्ट डांस मूव के साथ सारे ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। धर्मेश एक साधारण से डांसर थे जो अब एक रियलिटी शो को जज कर रहें हैं। धर्मेश आज के समय में सबके लिए एक प्रेरणादायक है। धर्मेश एक बेहतरीन डांसर शो केजज हैं और वह दो एपिसोड के लिए 1.25 लाख रुपए ले रहे हैं मतलब एक एपिसोड के लिए वह 62500 रुपए ले रहे हैं।
शक्ति मोहन
डांस प्लस की जान अगर कोई है तो वह है डांसर और एक्टर शक्ति मोहन है। बता दें कि शक्ति मोहन अपने दोनों ही साथी जजों स ज्याद फीस चार्ज करती हैं। शक्ति दो एपिसोड के लिए 2.50 लाख रुपए लेती हैं मतलब वह एक एपिसोड का 1.25 लाख रुपए लेती हैं।
रेमो डीसूजा
डांस प्लस के सुपरजज रेमो को उनके बेहतरीन डांस मूव्स और बढिय़ा कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। रेमो के मजाकिया और नम्र स्वभाव को सभी पसंद करते हैं। रेमो को इस शो को करने के लिए दो एपिसोड के लिए 5 लाख मतलब एक एपिसोड के लिए वह 2.5 लाख रूपए लेते हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे