टेलीविजन की दुनिया की सबसे मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस फोटो में कविता बहुत ज्यादा हॉट और खूबसूरत लग रही हैं।
कविता ने बिकिनी पहनी हुई है। बता दें कविता ने जो फोटो पर कैप्शन दिया है वह लोगों के बीच काफी ज्यादा आकर्षण का कारण बना हुआ है। यह भी देखने को मिल रहा है कि कविता के फोटोज का वायरल होना उनके बिकिनी पहनने के कारण नहीं बल्कि कैप्शन के कारण हो रहा है। कविता कौशिक ने एक लम्बा चौड़ा कैप्शन लिखा है और हैशटैग में ”फोटोशॉप बकवास है” लिखा है।
A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on
कविता ने कैप्शन में लिखा है कि जो भी लड़की बिकिनी पहनना चाहती है वो कहीं न कहीं अपने शरीर को लेकर कतराती हैं। वो अपने वजन, शरीर पर दाग, बर्थमार्क्स को लेकर परेशान रहती है और इसी वजह से वो बिकिनी पहनने में कतराती है।
A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on
दुनिया की कोई भी क्रीम आपके शरीर के उस दाग-धब्बे को नहीं मिटा सकती, तो क्या हुआ कि आपने शरीर में ऐसे मार्क्स हैं। मेरे शरीर में भी ऐसे मार्क्स हैं लेकिन मैंने बिकिनी पहनी है।
कविता आगे लिखती है कि हमें दूसरों को देखकर कुछ फर्क नहीं पड़ना चाहिए। हमें जीम जाना चाहिए, अच्छा खाना खाना चाहिए। हमारा शरीर जैसा है हमें उसी में खुश रहना चाहिए। बताते चलें कि कविता ने यह कैप्शन सभी लड़कियों को निशाना बनाते हुए लिखा है। उन्होंने आखिरी में लिखा हमेशा ज़िन्दगी के हर पल को जियो और हमेशा ताकतवर बने रहो।
कविता के द्वारा दिए इस कैप्शन को देख लोग काफी पॉजिटिव कमेंट्स कर रहे हैं और कविता के इस कदम की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। लोगों का कहना है कि कविता के इस फोटो से कई लोगों को सीख भी मिलेगी।
Unfiltered .. ocean , nature , wind, sand , aur ? Aur tummmm … ❤
A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on
गौरतलब है कि कविता को टीवी के पॉपुलर शो ‘एफआईआर’ में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली है। वे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। कविता कौशिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी फोटोज और वीडियोस शेयर करती रहती हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।