बिग बॉस के घर में आप एक फेमस व्यक्ति विकास गुप्ता को तो हमेशा शो में देखते ही होंगे।बिग बॉस 11के सबसे स्मार्ट खिलाड़ी हैं विकास गुप्ता जो अब धीरे-धीरे लोगों के चहेते कंटेस्टेंट्स बन गए हैं। अब कहा यह भी जा सकता है कि विकास की फाइनलिस्ट में दावेदारी से उन्हें माना नहीं किया जा सकता है।
यहां कुछ ऐसी तस्वीरें विकास गुप्ता की जोकि काफी पुरानी है जिनमें उनके लंबे बाल हैं और वह एक दम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। या फिर यह भी हो सकता है कि आपको शिल्पा शिंदे के साथ लड़ाई-झगड़े वाली बातों के अलावा उनके बारे में ज्यादा कुछ और पता ही ना हो।
क्या आप जानते हैं कि विकास गुप्ता कभी लंबे बाल भी रखा करते थे? जी हां यह बात सुनकर आपको एक बात को हैरानी जरूर होगी लेकिन यह बिल्कुल सच है कि विकास के एक वक्त था जब लड़कियों जिनते लंबे बाल हुआ करते थे।
विकास गुप्ता आज जैसे दिखते हैं वो हमेशा से उस लुक में नहीं रहे हैं। कभी उनके लंबे-लंबे बाल भी हुआ करते थे। विकास की ऐसी कई तस्वीरें उनके फेसबुक प्रोफाइल पर हैं। इन तस्वीरों में विकास के कमर तक पहुंचते बालों को आप देख सकते हैं। The Lost Boy Production नाम से उनका प्रोडक्शन हाउस है। उन्हें एकता कपूर का काफी करीबी माना जाता है। और उन्हें अपनी बहन मानते हैं।
विकास छोटे पर्दे में चर्चित प्रोड्यूसर हैं। पर उनके बारे में खबरें तब ज्यादा आईं जब उन पर एक एक्टर ने ‘बैड टच’ का आरोप लगाया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि जब आपका छोटा भाई आपको एक उद्देश्य दे दे। तस्वीर देखकर कह सकते हैं कि अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं विकास।
वैसे कहने में हर्ज नहीं कि यदि कोई घर में अपने दिमाग का इस्तेमाल करना जानता है तो वह हैं विकास। विकास की यह अनदेखी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर उनके दोस्तों ने पोस्ट कर रखी हैं।