भारत में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी ही योजनाएं बनायीं जाती है पर उन पर अम्ल कर आपने बेहद कठिन होता दिखाई देता है। महिला सुरक्षा और नारी सम्मान के बारे में आपने कई बड़े लेख और भाषण सुने होंगे जिसको लेकर तमाम तरह की सरकारें दावें करती है होता कुछ नहीं। आपको बता दें की ये समस्या सिर्फ आम लोगों के साथ नहीं है हर आयु और वर्ग के लोगों को इस मुसीबत से दो चार होना पड़ा है।
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कुछ इसी तरह का किस्सा मीडिया के सामने अपने फैंस के साथ शेयर किया जिसमे उन्होंने बताया की वो भी इस तरह की छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है और आज तक वो उस घटना को नहीं भूली है। परिणिति चोपड़ा ने बताया कि वह छोटे से शहर अम्बाला की रहने वाली है।
अम्बाला में उनके घर से उनका स्कूल महज 15 मिनिट की दूरी पर थ। जब वो छोटी थी तो उनके पास स्कूल की बस के किराये के लिए पैसे नहीं थे इसलिए वह साइकिल से स्कूल जाया करती थी। जब वह स्कूल जाती थी तो कुछ लड़के उनके साथ छेड़छाड़ करते थे।
ये बात काफी हैरानी की है कि परिणिति को भी बाल शोषण का सामना करना पड़ा है उनके पापा उन्हें साईकिल से इसलिए भेजा करते थे क्योंकि वो उन्हें स्ट्रोंग बनाना चाहते थे और आज वह अपने पापा के डिसीजन से बेहद खुश है।
आपको बता दे कि परिणिति की हालही में रिलीज़ हुई फिल्म गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अक्षय कुमार के साथ परिणीति एक इवेंट के दौरान मीडिया के सामने ये बात बता रही थी ।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा की लड़कियों के साथ अगर कुछ होता है तो इसे सहने के बजाये खुलकर इसका विरोध करना चाहिए नहीं तो किसी ऐसे की मदद लें जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सके। ऐसे मामलों को इग्नोर करना काफी गलत बात है और लड़कियों को ये बात समझनी चाहिए।