बॉलीवुड के नामी अभिनेता रहे ऋषि कपूर अब भी चर्चाओं में बने रहते है कभी ये अपने ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में आते है कभी अपने बेबाक बयानों को लेकर पर आज हम चर्चा कर रहे है ऋषि कपूर की बेटी के बारे में जो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती है।
ज्यादातर लोगों ने ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के बारे में ही सुना है पर आपको बता दें की रणबीर कपूर की एक खूबसूरत बेटी भी है पर ये फिल्म इंडस्ट्री से कोसों दूर है।
कपूर खानदान को अभिनय विरासत में मिला है और इस खानदान से एक से बढकर एक सितारे बॉलीवुड में आए है पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर को अभिनय से कभी लगाव ही नहीं रहा। आईये जानते है क्या करती है रिद्धिमा कपूर।
रिद्धिमा कपूर का जन्म 15 सितंबर 1980 को हुआ था। नीतू कपूर ने रणबीर से पहले रिद्धिमा को जन्म दिया था। रिद्धिमा रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं। रिद्धिमा कपूर को बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई शौक नहीं था।
उनको शुरू से ही ज्वेलरी डिजाइनिंग का शौक रहा और उन्होंने इस फील्ड में ही नाम कमाया। ज्वेलरी डिजाइनिंग उनका शुरू से ही पैशन रहा और वह उसी को फॉलो करती हैं। वह कई बड़े अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं।
रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 में शादी कर ली थी। उन्होंने अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के सबसे मशहूर बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी रचाई। उनकी एक प्यारी बेटी भी है। अपने भाई अभिनेता रणबीर से भी इनकी खुद जमती है ।
परिवार में व्यस्त रहने के बाद भी रिद्धिमा का अपने काम को लेकर पैशन कम नहीं हुआ और आज रिद्धिमा कपूर का नाम दुनिया के बेस्ट ज्वेलरी डिज़ाइनर्स में से एक है। उन्होंने ‘R’ नाम से खुद का ज्वेलरी ब्रांड भी बनाया है। कुछ समय पहले तक रिद्धिमा का नाम दिल्ली के टॉप 25 बिसनेस ब्रांड्स में गिना जाता था पर अब भी इनकी शोहरत कम नहीं है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे