बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान 50 साल से ज्यादा की उम्र के हो गए है पर जहाँ भी जाते उनसे ये सवाल जरूर पुछा जाता है की वो शादी कब कर रहे है। लेकिन ये सवाल कब तब सवाल ही रहेगा ये तो सलमान ही जानते है। सलमान का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा लेकिन हर बार शादी तक बात पहुँचने से पहले ही ये रिश्ते टूट गए।
ऐश्वर्या के साथ सलमान खान का रिश्ता काफी सीरियस था ये तो जमाना जानता है पर यहाँ भी सलमान का दिल टूटा। पर आप नहीं जानते होंगे की एक ऐसी अभिनेत्री भी थी जो सलमान के प्यार में पागल थी और उनके लिए सब कुछ करने को तैयार थी पर इन्हे सलमान ने ऐश्वर्या के लिए छोड़ दिया।
कहीं न कहीं सलमान के करीबी कहते है की अगर सलमान की ऐश्वर्या के साथ करीबी नहीं होती तो वो कबके शादी कर चुके होते। सलमान से बेहद प्यार करने वाली इस अभिनेत्री का नाम है सोमी अली जिनके साथ सलमान की करीबी के किस्से बॉलीवुड में खूब चर्चित हुए।
सोमी अली ने इस बात का खुलासा किया था की वो उस समय भाईजान के प्यार में पूरी तरह पागल हो चुकी थी लेकिन ऐश्वर्या राय के बीच में आने से सारा मामला खराब हो गया था।
सलमान और सोमी अली के बीच आठ साल तक रिश्ता चला लेकिन ऐश्वर्या के आने के बाद सलमान ऐश्वर्या के लिए दीवाने हो गए और वे सोमी को छोड़ ऐश्वर्या के साथ नजर आने लगे।
सोमी ने सलमान से अपने रिश्ते को टूटने की वजह ऐश्वर्या को ही बताया है। सोमी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया है कि सलमान उनके पहले बॉयफ्रेंड से थे और क्रश भी थे और उनका रिश्ता काफी गहरा था लेकिन ना जाने क्या हुआ कि ऐश्वर्या के आने पर सब टूटता चला गया।
सलमान की वजह से सोमी ने फ्लोरिडा छोड़कर भारत का रुख लिया था। सोमी ये बात भी कह चुकी है कि उस समय सलमान और ऐश्वर्या को जो सही लगा उन्होंने वो किया उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।