नई दिल्ली : करीब नौ साल बाद हुए बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के चुनाव की मतगणना गुरुवार को पूरी हो गई। इसी के साथ 25 सदस्यों की भी घोषणा कर दी गयी। करीब 2 महीने तक चली इस चुनाव प्रक्रिया में 30 हजार से ज्यादा वोट पड़े थे। जिनकी गिनती 23 दिन चली। आपको बता दें कि बीसीडी के चुनाव में मतदान के पहले दिन 18 हजार वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि दूसरे और आखिरी दिन ये संख्या केवल 12 हजार 800 से लगभग रही थी।
कुल मिलाकर दोनों दिन में 30 हजार 800 वकीलों ने अपने मतों को दर्ज कराया था। गौरतलब है कि दिल्ली की सबसे बड़ी लीगल बॉडी का सदस्य बनने के लिए इस बार 173 वकील नेता मैदान में थे। उनका भविष्य तय करने के लिए करीब 51,000 वोटर्स को वोट करना था। मतदान के बाद 19 मार्च से वोटों की गिनती शुरू हुई थी।
बीसीडी के इस चुनाव में जिस 25 सदस्यी कमिटी के गठन हुआ है उसमें जीतने वाले सदस्यों के नाम इस प्रकार है अजयेंद्र सांगवान, मुरारी तिवारी, राजीव खोसला, नितिन अहलावत, पीयूष गुप्ता, राजपाल कसाना, डीके सिंह, डीके शर्मा, रमेश गुप्ता, के के मनन, हिमाल अख्तर, के सी मित्तल, सूर्य प्रकाश खत्री, आर के कोच्चर, राकेश शेरावत, जगदेव, आर एस गोस्वामी, वेद प्रकाश शर्मा, संजय राठी, कुमार मुकेश, विष्णु शर्मा, मनोज कुमार सिंह, संजीव नासियार, वी के सोढ़ी और ओ पी फैज।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।