नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में कल हुई कार दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की आज सुबह मृत्यु हो जाने से इस हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल छात्रा गरिमा गुप्ता की मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना कल सुबह उस समय हुई जब एक होंडा सिटी कार में सवार सात छात्र नरेला में परीक्षा देने जा रहे थे।
दुर्घटनाग्रस्त कार फ्लाईओवर के फुटपाथ की रेलिंग तोड़ती हुई 25 फुट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गयी। इस दुर्घटना में तीन छात्रों रीतू सिंह(18), रजत(22) और संचित छाबड़ा (19) की कल ही मृत्यु हो थी। चार घायलों प्रणव मलिक, रिषभ मालवी, गरिमा गुप्ता और राजा रस्तोगी घायल हो गये थे।
इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, दुर्घटना के समय कार रजत चला रहा था। तेज गति से होने के कारण रजत कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार फुटपाथ पर चढ़ती हुई फ्लाईओवर से काफी नीचे गिर गयी। दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एक अन्य की उपचार के दौरान कल ही मृत्यु हो गयी थी।
– वार्ता