नई दिल्ली : जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कल हुए बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी वही आज सुबह से ही दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे और वही न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार ” न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।” आद्र्रता का स्तर 52 प्रतिशत दर्ज किया गया। मध्य दिल्ली में आज सुबह के दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई ।
मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।
मौसमविद का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।” कल का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।