मेष :
21 मार्च से 20 अप्रैल
किसी उलझे हुए मामले को सुलझाना न सिर्फ आपको तनाव से मुक्त कर देगा बल्कि आप बेहद खुशी का अनुभव कर सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है। कोई प्रतियोगिता आपके लिए बहुत आसान साबित होने वाली है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-क्रीम।
वृष :
21 अप्रैल से 20 मई
परिवार में किसी से लगाव बढ़ जाने से आप बेहद खुशी महसूस कर सकते हैं । बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारे जाने की उम्मीद है। पेशेवर स्तर पर आपके प्रदर्शन की प्रशंसा संभव है। किसी की मदद करने के लिए आप हमेशा उपलब्ध नजर आएंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग -हल्का लाल।
मिथुन :
21 मई से 21 जून
पेशेवर स्तर पर चल रही परेशानी का जल्द ही छुटकारा मिल जाने की संभावना है । उच्च शिक्षा के लिए किसी मशहूर संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। आज आप परिवार में किसी की समस्या को सुलझा लेने के मूड में रहेंगे। किसी का प्यार पाने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक -11
शुभ रंग- नारंगी।
कर्क :
22 जून से 23 जुलाई
आज आप लोगों के साथ का आनंद ले सकते हैं। समाजिक स्तर पर सक्रियता बढऩे वाली है। आपके कुछ के नए दोस्त बनने की संभावना है। प्रेमी के साथ रोमांस करने की संभावना है। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी पसंद करते समय अपने बजट पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-कॉफी।
सिंह :
24 जुलाई से 22 अगस्त
यात्रा पर जा रहे लोगों का समय रोमांचक गुजरने वाला है। परिवार के स्तर पर किए गए बदलाव सभी को पसंद आने की संभावना है। आपका प्रेमी आपके लिए किसी चीज की खरीदारी कर सकता है। व्यापार में नुकसान होने के संकेत हैं।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-मेहरुन।
कन्या :
23 अगस्त से 22 सितंबर
बीमार चल रहें लोगों की सेहत में सुधार होगा। किसी करीबी के साथ लगातार संपर्क में बने रहने से आपको नए-नए चीजों की जानकारी मिलेगी। किसी संपत्ति विवाद को शांति के साथ सुलझा सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई आपकी छवि को खराब करने का प्रयास कर सकता है।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-आसमानी।
तुला :
23 सितंबर से 23 अक्तूबर
सितारे आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं । संपत्ति संबंधीे मामले में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना है । जिसे आप चाहते हैं उसके करीब जाने के लिए सबके साथ अच्छा व्यवहार करना शुरू कर सकते हैं ।आज का दिन आपके लिए रोमांचक रहने वाला है।
शुभ अंक-18,
शुभ रंग-पीच।
वृश्चिक :
24 अक्तूबर से 21 नवंबर
पेशेवर स्तर पर आप अपना कमिटमेंट पूरा करने में पिछड़ सकते हैं। पेशेवर स्तर पर सिनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। परिवार में उतपन्न कुछ परिस्थिति आपका मूड खराब करने वाली है। वित्तीय स्थिति का प्रदर्शन किसी के सामने करना ठीक नहीं होगा।
शुभ अंक-7,
शुभ रंग-गुलाबी।
धनु :
22 नवंबर से 21 दिसंबर
कोई हैजो आपके लिए बांहे फैलाए इंतजार कर रहा है। रोमांटिक समय बिताए जाने की संभावना है। परिवार के स्तर पर किसी चीज से कांम्प्रोमाइज करना पड़ सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बनाने में सफलता मिलेगी। ऑफिस का पेंडिंग काम आसानी से निपटाएंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-गहरा लाल।
मकर :
21 दिसंबर से 19 जनवरी
पेशेवर स्तर पर आप खुद को निर्णायक की भूमिका में लाने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई के स्तर पर किसी की गाइडेंस मिल जाने के कारण आपकी स्थिति बहुत बेहतर होने वाली है। अच्छे निवेश का मौका मिलने की संभावना है। व्यायाम करना शुरु कर सकते हैं।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-रोजी ब्राउन।
कुंभ :
20 जनवरी से 18 फरवरी
व्यापार के स्तर पर अपको बहुत ही शानदार मौका मिलने वाला है। जिसका भरपूर लाभ लेने में सक्षम साबित होंगे। कार्यस्थल पर आपके अच्छे काम का पूरा क्रेडिट मिलने वाला है । कुछ नई उपलब्धि मिलने की संभावना है । सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहेंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-सफेद।
मीन :
19 फरवरी से 20 मार्च
आप जिसका सम्मान करते हैं, वो आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है। किसी करीबी के अहंकार से आपके दिल को ठेस पहुंचने की संभावना है । जिस काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है। उसे सुलझाने के लिए पूरी क्षमता से प्रयास करेंगे।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-बॉटल ग्रीन।