आज का राशिफल (15-अगस्त-2017) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल (15-अगस्त-2017)

NULL

1555691903 1मेष : 21 मार्च से 20 अप्रैल : लक्ष्य को सफल बनाने के लिए पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे। ऑफिस में अच्छे काम के लिए सराहना होगी। किसी फायदेमंद निवेश से आमदनी आने की शुरुआत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांच भरेंगे। कोई बहुमूल्य सामान खरीदे जाने की उम्मीद है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-सुनहरा।

 

 


1555691903 2वृष : 21 अप्रैल से 20 मई : करियर को आगे बढ़ाने के लिए सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना होगा। बोरियत से तंग आकर रोमांच की तलाश करेंगे। किसी कारोबार के लिए पैसा जुटाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंध में पडऩे की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर किया गया प्रयास सफल रहेगा। शुभ अंक-4, शुभ रंग-गहरा नीला।

 

 


1555691903 3मिथुन : 21 मई से 21 जून : व्यापारियों के लिए लक्ष्य हासिल करने में कठिनाई होगी। परिवार में मतभेद रखना घर का माहौल खराब करेगा। किसी के प्यार में पडऩे के कारण खुद को सातवें आसमान पर महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आय-व्यय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक-6, शुभ रंग-परपल।

 

 


1555691904 4कर्क : 22 जून से 23 जुलाई : पढ़ाई के मामले में कुछ परेशानी आने की संभावना है। आज किसी के साथ लेन-देन करने से बचें। फिजूलखर्च की संभावना है। व्यावसायियों को उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। परिवार में किसी के साथ बढ़ रही दूरी को मिटाने का प्रयास करेंगे। सेहत अनुकूल रहेगी। शुभ अंक-3, शुभ रंग-रोजी ब्राउन।

 

 


1555691904 5सिंह : 24 जुलाई से 22 अगस्त : पेशे में अपनी काबिलियत दिखाने का सही मौका है। धीमी पढ़ाई के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। अनजान से दूरी बनाए रखेंगे। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने के संकेत हैं। फिजूलखर्ची से बचें। शुभ अंक-8, शुभ रंग-डार्क ग्रे।

 

 


1555691904 6कन्या : 23 अगस्त से 22 सितंबर : किसी महंगी वस्तु खरीदने का सपना पूरा होगा। किसी के साथ जीवन भर के लिए रिश्ते में बंधने की उम्मीद है। पेशे में आप सभी को अपने अनुरूप सोच रखने के लिए मना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा संभव है। कहीं से पैसा आने में देरी होने वाली है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-आसमानी।

 

 


1555691904 7तुला : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर : महत्वपूर्ण काम में आपकी सराहना होगी। किसी व्यापार से आमदनी आना शुरू हो सकती है। महत्वपूर्ण ग्राहक आपके हाथ से निकल संकता है। प्रेमी आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। जीवनसाथी या परिवार द्वारा आहत महसूस करेंगे। शुभ अंक-6, शुभ रंग-फॉरेस्ट ग्रीन।

 

 


1555691905 8वृश्चिक : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर : पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ेगी। व्यापार शुरू करने की तैयारी बहुत हद तक पूरी होगी। सीनियर से करीबी बढ़ा सकते हैं। साइड बिजनेस करने वालों को मोटी आमदनी की उम्मीद है। प्रेमी के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। पारिवारिक जीवन में सख्त व्यवहार अपना सकते हैं। शुभ अंक-1, शुभ रंग-सफेद।

 

 


1555691905 9धनु : 22 नवंबर से 21 दिसंबर : शिक्षा के मामले में बदलाव की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर पीछे किए जा सकते हैं। पारिवारिक समस्या आपको तंग कर सकती है। निवेशकों का भरोसा जीतना मुश्किल साबित होगा। लंबी यात्रा पर जाने वालों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। शुभ अंक-17, शुभ रंग-बैंगनी।

 

 


1555691905 10मकर : 21 दिसंबर से 19 जनवरी : पढ़ाई में किसी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता आने के संकेत हैं। आमदनी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सबकुछ अनुकूल महसूस करेंगे। किसी करीबी के द्वारा स्पेशल ट्रीटमेंट पाकर आनंदित रहेंगे। व्यापार के मामले में स्थिति संतोषजनक रहेगी। शुभ अंक-15, शुभ रंग-सी ग्रीन।

 

 


1555691905 11कुम्भ : 20 जनवरी से 18 फरवरी : पहले का अनुभव भविष्य में गलतियां करने से बचाएगा। ऑफिस में कोई आप पर नजर बनाए हुए है। किसी को आपकी बेहद जरूरत है। पेशेवर तौर पर आगे बढऩे के लिए किसी को अपना सपोर्ट बनाएंगे। प्रेमी के साथ खास दिन बिता सकते हैं। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।

 

 


1555691906 12मीन : 19 फरवरी से 20 मार्च : दिन का दिल खोलकर मजा ले सकते हैं। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। प्यार को राज बनाकर रखे जाने की संभावना है। आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आने-जाने में परहेज करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।