मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अच्छी सेहत के कारण एक्टिव रहेंगे। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर होगी। खराब मौसम आपके प्लान बिगाड़ सकता है। अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करने में समय लगेगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) स्वास्थ्य के प्रति सभी चिंताएं दूर होगी। किसी करीब से आर्थिक सहायता मिलेगी। सीनियर्स आपके काम की प्रशंसा करेंगे। परिवार का सपोर्ट मिलता रहेगा। किसी मजेदार कार्य में दोस्त की मदद करेंगे। कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- रॉयल ब्लू।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक क्षेत्र में पैसा आने से मजबूती मिलेगी। ऑफिस में अपना ध्यान भटकने ना दें। घर पर कुछ रोमांचक कार्य करेंगे। किसी सुंदर जगह घूमने का प्लान बना सकते है। प्रोपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी जोड़े जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- सफेद।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्वास्थ्य के मामले में नए कदम उठाएंगे। केवल शान दिखाने के लिए डोनेशन ना दें। प्रौफेशनल क्षेत्र पर आपके प्रयास सफल होंगे। पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। पुराने प्रोपर्टी विवाद को ना छेड़े। शिक्षा के क्षेत्र में उपबल्धि हासिल होगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फिरोजी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। बेवजह स्वास्थ्य को लेकर चिंतित ना हो। कार्यक्षेत्र पर सभी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। घरेलु खर्चों में थोड़ा लगाम लगाने की कोशिश करें। किसी एडवेंचरस ट्रिप पर खूब एन्जॉय करेंगे। कोई महंगी वस्तु खरीदने का मन अभी ना बनाएं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- स्काई ब्लू।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) अच्छे स्वास्थ्य के कारण मूड फ्रैश रहेगा। पूर्व निवेश में मन मुताबिक लाभ नहीं होगा। कोई अच्छा अवसर हाथ से निकलने की उम्मीद है। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी मदद करेगा। ऑफिस के काम से ट्रिप पर जाना पड़ेगा। खरीदारी के दौरान मोल-भाव करने से फायदा होगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- क्रीम।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) भविष्य के लिए अभी से सेविंग्स करें। कार्यक्षेत्र पर स्थिति भली-भांति संभाल लेंगे। पारिवारिक समस्या का समाधान जरूरी है। फिट रहने के लिए जिम जॉइन करें। यात्रा पर जाने से पहले गाड़ी की सर्विस करा लें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) संपत्ति में नया घर मिलने का प्रबल योग है। स्वस्थ्य रहने के लिए अधिक कसरत करें। आर्थिक तौर पर सबकुछ अनुकूल रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र पर लापरवाही ना बरतें। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। ड्राइविंग के दौरान सावधान रहें। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) नई कसरत शुरु करने से फायदा होगा। पूर्व निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ स्थिति बिगड़ सकती है। घर में किसी के साथ वाद-विवाद संभव है। यात्रा के दौरान देरी ना करें। लोगों का दिल जीतने में कामयाबी मिलेगी। प्रेमी को घर बुलाने से अच्छा समय गुजरेगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीला।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। अटकी पेमेंट जल्द मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में समय से पहुंचने के प्रयास करें। परिवार को आपकी जरूरत होगी। छोटी यात्रा की प्लानिंग कर सकते है। कानूनी विवाद में आपकी जीत निश्चित है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- फिरोजी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) अच्छे कार्य करने से ऑफिस में मान बढ़ेगा। एक्सरसाइज के मामले में आलस ना करें। वित्तीय संकट दूर करने में कामयाब होंगे। घर के कार्यों पर भी थोड़ा ध्यान दें। छात्र पढ़ाई के कारण दबाव में आ सकते है। किसी खास के मिलने से दिन खुशहाल रहेगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) अच्छी सेहत के लिए डाइट चार्ट फॉलो करें। फिजूल कार्यों में कुछ पैसा बर्बाद हो सकता है। ऑफिस में सीनियर्स से मदद लेनी पड़ सकती है। पार्टनर का मूड ठीक करना मुश्किल होगा। दूसरे शहर यात्रा के दौरान लाभ होगा। सोच-समझकर ही प्रोपर्टी में निवेश करें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मैरुन।