मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) कार्यक्षेत्र पर तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस डील करते समय दूसरे पक्ष का विश्वास जीतना महत्वपूर्ण होगा। किसी को चालाकी से संभालने की जरूरत है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी को दिया गया उधार वापिस मिल सकता है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) कार्यक्षेत्र पर कोई सहकर्मी आपके निर्णयों पर भरोसा दिखा सकता है। मानसिक परेशानियां खत्म होंगी। सेहत को लेकर शार्टकट ना अपनाएं। किसी वाहन या प्रॉप्रर्टी के लिए लोन पास हो सकता है। शहर से बाहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ मूवी या डिनर पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- वॉयलेट।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) मजबूत इच्छा शक्ति से हर चीज आसानी होती है बस प्रयास करते रहें। करियर को चुनने में कोई आप की मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। किसी पुरानी प्रॉप्रर्टी में काम करा सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सिल्वर।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने के योग हैं। पढ़ाई में किसी असानइमेंट को समय पर पूरा करने में कामियाब होंगे। किसी सीनियर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अच्छा होगा कि आप इस मामले का ज्यादा तूल ना दें। किसी चीज को एंजॉय करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गुलाबी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यक्षेत्र पर छोटे-मोटे मामले उठाने का कोई फायदा नहीं होगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्म्म्मेदारी मिल सकती है। अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी दोस्त के नए वाहन को चलाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) पिछली गलतियों में सुधार सही दिशा में उठाया गया कदम साबित होगा। किसी ट्रिप पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सभी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी का पक्ष ले सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) आज कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। पढ़ाई में चली आ रही समस्याओं से निपटने के लिए बाहरी मदद लें। कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- ग्रे।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी निजी चीज में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा। सेहतमंद रहने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सीनियर्स को अपनी निजी समस्या बताने के लिए समय सही है। पढ़ाई के नए माहौल में खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गुलाबी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की सराहना करेंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करने में व्यस्त रहेंगे। पढ़ाई के लिए समय अच्छा चल रहा है। आय में वृद्धि के योग हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धनलाभ होगा। अपनी पंसदीदा जगह यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) आज कोई आपका विरोध कर सकता है। घर पर आराम करने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आय के नए साधन खुल सकते हैं। सेहत को लेकर अपनी सोच बदलने की कोशिश करें। पिछली बातों को भूलकर आगे बढऩे में ही सबकी भलाई है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। पढ़ा में एकाग्र होने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर रहे लोगों को नया अनुभव मिलेगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी के लेन-देन से जुड़ा कोई काम ना करें। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- बेज।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) अपनी व्यक्तिगत क्षमता के मुताबिक किसी सीनियर की मदद करेंगे। फिजूलखर्चों को कम कर बचत करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। मौजूदा परिस्थितियों के साथ सामांजस्य बिठाना सीखें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी या वाहन खरीदने के योग हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गुलाबी।