मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :कार्यक्षेत्र पर सही मौके का इंतजार करें। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहत को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-सिल्वर।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई): कार्यक्षेत्र पर कोई बड़ा मौका मिल सकता है। परिवार की किसी स्थिति को चालाकी से संभालने की जरूरत है। किसी की मदद से धन दोगुना कर सकते हैं। दूसरों के विचारों को सुनने के लिए तत्पर रहें। स्थान परिवर्तन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शुभ अंक-5, शुभ रंग-क्रीमसन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :कार्यक्षेत्र पर जल्दबाजी दिखाने के कारण लोग आपसे चिड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। नियमित व्यायाम और खानपान से वजन नियंत्रित कर पाएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शुभ अंक-18, शुभ रंग-केसरिया।
कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई): किसी व्यवसाय में कोई आपसे मदद की उम्मीद कर सकता है। भविष्य के किसी काम के लिए अभी से जमीन तैयार करें। विदेश मे पढ़ रहे परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी तारीफ करेगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-पीच।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त): किसी व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाना मुश्किल नहीं होगा। विवाह योग्य लोगों को कोई उम्मीद के मुताबिक मिल सकता है। पढ़ाई में आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी घर को लेने का सपना जल्दी पूरा हो सकता है। शुभ अंक-2, शुभ रंग-हल्का गुलाबी।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :कार्यक्षेत्र पर मिले किसी प्रस्ताव पर गौर जरूर करें। किसी लोन के पास होने में समय लग सकता है। परिवार का कोई सदस्य घर के कामों में आपकी मदद करेगा। किसी पार्टी में जाकर अच्छा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं छुट्टियों का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :प्रोफेशनल मोर्चे पर नौकरी के बदलाव के लिए समय अच्छा है। किसी शादी या समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। अपनी नेटवर्किंग के चलते पढ़ाई में किसी की मदद कर पाएंगे। मानसिक तनाव कम करने की कोशिश करें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-मरुन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपकी तारीफ करेगा। पढ़ाई में सफल होने के लिए किसी की मदद लें। बजट के मुताबिक रहने की व्यवस्था होगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत के चलते कहीं निवेश का प्लान बना सकते हैं। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-पीच।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : अच्छी सेहत के चलते व्यायाम पर ध्यान देंगे। व्यवसाय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य को प्यार से संभालने की जरूरत है। अपने विद्रोहियों के नकारात्मक प्रभावों से प्रभावित नहीं होंगे। पढ़ाई में संघर्ष कम करने के लिए पूरी तरह नेटवर्किंग पर निर्भर ना रहें। शुभ अंक-11, शुभ रंग-सिल्वर।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी): किसी के साथ यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर संतुष्ठ महसूस करने के लिए मेहनत करें। पढ़ाई में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करें। कोई शुभचिंतक आर्थिक मामलों में आपको सलाह दे सकता है। शुभ अंक-2, शुभ रंग-हल्का गुलाबी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :कार्यक्षेत्र पर किसी की टिप्पणी के कारण नाराज हो सकते हैं। सेहत को लेकर किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। किसी चीज में किया गया निवेश लाभ देगा। नई जगह यात्राओं पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी बेचने की सोच रहे लोगों को अच्छा ग्राहक मिल सकता है। शुभ अंक-6, शुभ रंग-फोरेस्ट ग्रीन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :पढ़ाई में अपने प्रदर्शन से राहत महसूस करेंगे। पुराने दोस्त के साथ दिन बिताना किसी ईनाम से कम नहीं होगा। किसी महत्वपूर्ण चीज को उचित दाम में खरीदेंगे। घर के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें। कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-4, शुभ रंग-डार्क ग्रे।