मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) कार्यक्षेत्र पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सख्ती से नाराज हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत की जरूरत है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- नारंगी।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। शॉपिंग कर अच्छा महसूस करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी मुद्दे पर जीवनसाथी के बचाव की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में समस्या हो सकती है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) नई नई नौकरी कर रहे लोग खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार का कोई सदस्य आप पर गर्व करेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चीजों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोज।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करेंगे। विंडो शॉपिंग करते-करते कुछ खरीदने को लालायित हो सकते हैं। परिवार के साथ शॉपिंग का प्लान बनाएंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई असाइनमेंट अकेले संभालने को मिलेगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- वॉयलेट।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) करियर में तरक्की के लिए अपनी नेटवर्किंग बढ़ाएं। गृहणियां घर के इंटिरियर की डिजाइनिंग में व्यस्त रहेंगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे प्रभावित रहेंगे। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- पर्पल।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी से काम निकलवाना आसान काम नहीं होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर खानपान का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अपने व्यवहार से सभी का दिल जीतने में कामियाब होंगे। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हरा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। तनाव से बचने की कोशिश करें। परिवार के साथ भविष्य के प्लान में व्यस्त रहेंगे। काम के चलते कहीं घूमने का प्लान दोबारा बनाना पड़ सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- इंडिगो।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) प्रोफेशनली और पर्सनली चीजें अच्छी रहेंगी। पैसों की बचत की सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। बचपन के किसी दोस्त के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे विकल्प मिलेंगे। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीच।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। दूसरों के सामने अपने पैसों का दिखावा ना करें। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) कार्यक्षेत्र पर अपने काम को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। किसी स्थिति में बड़ा बदलाव लाएंगे। पढ़ाई में किसी की मदद लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लाइट ग्रे।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को संभालने में कामियाब होंगे। व्यापार को बढ़ाने की सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। नई कंपनी में नए अनुभव लेकर दिन का आनंद उठाएंगे। पढ़ाई में कोई खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय पर पूरा करने में कामियाब होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। ऑफिशियल ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- नारंगी।