विदिशा : देश की रक्षा के लिए 56 इंच का सीना नहीं दिल चाहिए जो कांग्रेस के पास है, उनके पास नहीं। वह तो संविधान न्याय, और प्रजातंत्र के विरोधी है, देश को आजादी दिलाने में एक भी भाजपाईयों का योगदान नहीं, भाजपाईयों की शुरू से ही देश को तोड़ने की विचार धारा रही है। धर्म-जाति के नाम पर लोगों तोड़ने का काम भाजपाईयों ने किया है। किन्तु अब जनता को भाजपा के चरित्र को समझने की जरूरत है, यह बात कांग्रेस के राज्य मंत्री राज मणी पटेल ने संविधान यात्रा को लेकर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।
राजमणी पटेल द्वारा सत्ता, बदलों संविधान बचाओं, जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है, जो कल शाम विदिशा पहुंची। विदिशा पहुंचने पर माधवगंज चौराहे पर आम सभा का आयोजन किया गया, जिस संवोधित करते हुए पटेल ने कहा कि कांग्रेस के शासन मे काला धन लेकर कोई विदेश नहीं भाग सका, भाजपा के शासन में ऐसा हो रहा है। भाजपा संविधान, न्याय और प्रजातंत्र के विरोधी है, यदि अब भी सत्ता परिवर्तन नहीं किया गया, तो बाबा साहब के संविधान को भी बदल दिया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने कहा कि विदिशा की जनता पिछले 15 साल से भाजपा काे जिताती आ रही है, हर तरफ से जनता परेशान है। प्रधानमंत्री द्वारा कराए गए सर्वे में पिछड़े जिलों की सूची में विदिशा भी शामिल है। उसके बाबजूद भी भाजपा जीत रही है, किन्तु अब सत्ता परिर्वतन की जरूरत है। कार्यक्रम को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शशांक भार्गव, मेहताव सिंह यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका किरार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।