अभिनेत्री जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। जैसे-जैसे पुलिस जांच बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं।
इस मामले में फ्लाइट के सहयात्री का बयान सामने आया है। उसने बताया कि उस दिन वो उसी क्लास में सफर कर रहे थे, जिसमें जायरा थीं। शुरू में आरोपी सचदेवा फ्लाइट में चढ़ा और सो गया। सोने के दौरान उसने अपने पैर आर्मरेस्ट पर रख दिए।
आरोपी विकास सचदेव के बारे में सहयात्री का कहना है कि ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने जायरा के साथ छेड़छाड़ की थी। सहयात्री का कहना है कि उनकी सीट जायरा और वसीम के बगल में ही थी। विकास के बैठने का अंदाज गलत था। लेकिन ऐसा नहीं लगा कि वो एक्टर जायरा को परेशान करने की नीयत से आर्मरेस्ट में अपने पैर को रखा हो। जब जायरा ने विकास सचदेव की इस करतूत पर भड़कीं तो उन्होंने माफी भी मांग ली।
इससे पहले विकास सचदेव के साथ-साथ उनकी पत्नी की ओर से पेश की गई सफाई से ऐसा लगता है कि कहीं जायरा जिसे छेड़खानी समझ बैठीं वह विकास की अनजाने में की गई लापरवाही तो नहीं। चूंकि विकास पर पोस्को की भी धारा लगाई गई है इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा सख्त कार्रवाई के तौर पर भी देखा जा रहा है।
इस मामले में अब फैसला पुलिस और अदालत करेगी, लेकिन, विकास ने अपने ऊपर लगे छेड़खानी के आरोपों को गलत बताया है। विकास का कहना है कि वह दिल्ली में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। विकास ने बताया कि काफी समय से सोए नहीं थे और बहुत थके हुए थे।
विकास ने कहा कि मैंने केबिन क्रू से यात्रा के दौरान उन्हें डिस्टर्ब नहीं करने को कहा था। थक जाने के कारण फ्लाइट में मील के विकल्प को भी नहीं चुना था। क्योंकि वो पूरी यात्रा के दौरान सोना चाहते थे। विकास के मुताबिक, वो मानते हैं कि उनका पैर अभिनेत्री को लगा था और इसके लिए वो माफी मांगते हैं। लेकिन, यह अनजाने में हुआ था।
वहीं मामले में विकास सचदेव की पत्नी ने भी उनका बचाव किया है। उनकी पत्नी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है और कहा कि उसके पति ऐसा कर ही नहीं सकते।
आरोपी विकास की पत्नी ने कहा, मेरे पति निर्दोष हैं, छेड़छाड़ का इरादा नहीं था, रिश्तेदार के निधन के कारण वे यात्रा कर रहे थे और पिछले 24 घंटे से नहीं सोए थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि डिस्टर्ब न करे, वे सोना चाहते हैं। उनका पैर आर्म रेस्ट पर था लेकिन वो परेशान नहीं करना चाहते थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ