दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस और मुसलमानों की स्थिति सुधार को बनाई गई सच्चर कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर सच्चर का आज निधन हो गया। 94 वर्ष की आयु में अस्पताल में अंतिम सांस लेने वाले जस्टिस सच्चर का जन्म 22 दिसंबर 1923 को हुआ था। न्यायमूर्ति सच्चर के परिवार के एक मित्र ने यह जानकारी दी।
न्यायमूर्ति सच्चर पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा मुसलमानों की सामाजिक , आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष थे।
न्यायमूर्ति सच्चर को इस सप्ताह के आरंभ में राजधानी के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के एक मित्र ने बताया, ‘‘न्यायमूर्ति सच्चर का निधन दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उनका बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों का इलाज चल रहा था। ’’
न्यायमूर्ति सच्चर छह अगस्त , 1985 से 22 दिसंबर , 1985 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।