भारत आज भले ही दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चलने को तैयार हो पर आस्था के मामले में हमसे बड़ा अन्धविश्वासी देश शायद ही कोई मिले। आज के समय में भी भारत में आपको कई ऐसे किस्से सुनने को मिल जायेंगे जो शायद आखें खोल देने वाले हो पर ऐसा होता नहीं है। आज जानिये भारत के सबसे अमीर बाबाओं के बारे जिनकी संपत्ति के बारे में जानकार आपके होश उड़ सकते है। हाँ ऐसा भी नहीं है की हर बाबा या साधू गलत हो पर अधिकतर पर उँगलियाँ उठी है और आरोप साबित भी हुए है।
रामदेव बाबा: रामदेव बाबा आज के समय के सबसे जाने माने गुरु हैं। उन्हें प्रसिद्धि अपने योग तथा उनकी आयुर्वेदिक दवाइयों ने दिलवाई। दुनिया भर के लोग योग गुरु की मिसाल देते हैं। उनकी जिंदगी भी थोड़ी बहुत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जैसी ही है। रामदेव का जन्म हरियाणा के एक गरीब परिवार में हुआ था। लेकिन उम्र बढ़ते बढ़ते बाबा ने खुद को योगासन की दुनिया का राजा बना दिया। योग को एक नयी परिभाषा दी है। योगासन से उन्होंने खुद का 1000 करोड़ का साम्राज्य भी बना लिया।
माता अमृतानंदमयी: माता अमृतानंदमयी देवी या अम्मा एक अध्यात्मिक लीडर और अध्यापिका हैं। अपने अनुयायियों के लिए वह एक संत हैं। भारत में उन्हें सबसे अमीर महिला गुरुओं की लिस्ट में रखा गया है। उनके आमदनी का मुख्य स्तोत्र है अमृता स्कूल, अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (कोचीन) तथा टीवी चैनल। इसके अलावा अम्मा को डोनेशन के तहत उनके अनुयायिओं से दुनियाभर से पैसे मिलते हैं। आज के समय में उनके पास कुल 1500 करोड़ की संपत्ति है।
श्री श्री रविशंकर: श्री श्री रविशंकर एक जाने माने अध्यात्मिक गुरु हैं। पुरे विश्व में वो प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म तमिल नाडू में हुआ था। रवि शंकर जी आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक भी हैं। यह एक बहुत प्रसिद्ध संस्था है। 151 देशों में कम से कम 300 मिलियन अनुयायियों से ही सारा डोनेशन आता है। उनकी इनकम का स्तोत्र आर्ट ऑफ़ लिविंग केंद्र , श्री श्री शंकर विद्या मंदिर ट्रस्ट ऑफ़ पी यू कॉलेज, श्री श्री सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज, श्री श्री विश्विधालय और आर्ट ओफ लिविंग हेल्थ एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, यूएस है। एक रिसर्च के हिसाब से करीबन 1000 करोड़ के एसेट्स हैं जिसमें आर्ट ऑफ़ लिविंग इंस्टिट्यूट, फार्मेसी एंड हेल्थ सेंटर है।
आसाराम बापू: आसाराम भारत में बापू के नाम से जाने जाते थे पर आज नाबालिक बच्चियों के यौन शोषण और बलात्कार के आरोप में जेल की सजा काट रहे है। सुनने में तो यह भी आया था की आश्रम में अजीब गतिविधिया देखि गई थी। 4 बच्चो को मार भी दिया गया था | यह भी कहा जाता है की जिस ज़मीन पर आश्रम बना हुआ है वो जमीन भी अवैध तरीके से हासिल करके आश्रम का निर्माण किया गया है। आसाराम बापू का कारोबार लगभग 350 करोड़ का है। लेकिन इस आंकड़ो में उपर में ज्यादा भरोसा नही कर सकते क्यूंकि इनकी बहुत सी अवैध संपत्ति है।
गुरमीत राम रहीम: गुरमीत राम रहीम का हाल फिलहाल में ही सारा धन संपत्ति सामने आ गयी है जो अब सब जब्त हो चुकी है। करीब 800 करोड़ का कारोबार बंद हो गया है। सिरसा डेरे की 14 कंपनियां, 8 स्कूल-कॉलेज, फाइव स्टार होटल एमएसजी रिजॉर्ट, कशिश रेस्टोरेंट, पुराने डेरे के सामने एसी सुपर मार्केट की 52 दुकानों पर ताले लगे हैं। कई बैंक खाते भी सील कर दिए गए हैं। बाकि इनकी कहानी से तो अप सब ही अवगत हैं।
संत श्री मोरारी बापू: मोरारी बापू अपनी राम कथा लोगो को करीबन 50 सालों से सुनते आ रहे हैं। उनकी कथाएँ पुरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। वे शांति का प्रतीक होती हैं। बापू के स्पेशल कोर्स का कारोबार न सिर्फ भारत बल्कि विदेशो में भी है जो लगभग 150 करोड़ के आसपास है और उनको दुनिया के सबसे अमीर गुरुओं की सूचि में रखा जाता है।