जम्मू & कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा है कि शांति की पहल के लिए उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। डॉ. सिंह ने आज विधानसभा के बाहर मीडिया से कहा कि पाकिस्तान की तथाकथित शांति की पहलों के लिए उस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता।’
उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलीबारी से साफ है कि उसकी मंशा क्या है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतो/ड़ जवाब दे रहे हैं।
शोपियां गोलीबारी मामले में सेना के एक जवान के खिलाफ प्राथमिकी दायर किए जाने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कश्मीर घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियान को अंजाम दे रहे सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
पाकिस्तान ने आज सुबह भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।