अमृतसर : पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म महेन्द्रा ने आज कहा कि जिला अमृतसर में दो नये डैंटल क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने डैंटल अस्पताल को नयी मशीनरी खरीदने के लिए 10 लाख रूपये देने का भी ऐलान किया। श्री महेन्द्रा ने आज अमृतसर की आर्ट गैलरी में राज्य स्तरीय डैंचर वितरण समारोह में 61 गरीब लोगों को मुफ्त नकली दांतों के सैट बांटे। उन्होंने बताया कि मनाये जा रहे 29वें दंत पखवाड़ में राज्य के लगभग पांच हजार लागों को नकली दांतों के सैट बांटे गए हैं।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक ईएसआई और सिविल अस्पताल में दो डैंटल क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। श्री महेन्द्रा ने बताया कि पंजाब में 309 डैंटल सर्जन और 12 हत्रार से अधिक डैंटल क्लीनिक काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में डैंटल अस्पतालों को 40 नयी डैंटल चेयर और 80 नयी एक्स-रे मशीनें दी जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब की प्रथम रोगी कल्याण समिति डैंटल की स्थापना भी की।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।