आतिशी बल्लेबाज युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के वह लोकप्रिय क्रिकटरों में से एक हैं जो अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों का विषय बने रहते हैं।
आज हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे मशहूर और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में शामिल युवराज सिंह के बारे में जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया हैं। युवराज सिंह ने अपने कैरियर में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
लेकिन वहीं उनका 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदो पर 6 छक्के मारने का रिकॉर्ड बहुत चर्चा में रहा था। यही कारण है कि युवराज का नाम क्रिकेट प्रमियों के सबसे पसंदीदा खिलाडिय़ों में शुमार है। बता दें कि युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था।
युवराज सिंह एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। एक ऑलराउंडर जो मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और धीमी गति से बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं युवराज पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और पंजाबी अभिनेता योगराज सिंह के बेटे हैं।
क्रिकेट में सफलता पाने के बाद युवराज सिंह ने 2016 में खूबसूरत मॉडल और अभिनेत्री हजेल कीच से शादी कर ली थी। इस बात से तो सभी लोग रूबरू हैं कि युवराज जितना अपने खेल को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।
उतना ही वह अपनी कमाई को लेकर जाने जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको भारतीय टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
यदि उनकी संपत्ति की बात की जाए तो खबरों के मुताबिक उनके पास करीब 200 करोड़ की संपत्ति है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट