महेंद्र सिंह धोनी पर कोई कितने अभी सवाल उठा ले पर मैदान पर उनका जलवा अपने स्टाइल में जारी रहता है। जहँ एक तरफ टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में पहली बार सीरीज जीत कर ऐतिहासिक कारनामा कर चुकी है वहीँ धोनी ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचे वनडे मैच में विकेट के पीछे अपना 500वां शिकार करने की उपलब्धि हासिल की।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार (13 फरवरी, 2018) को पांचवां मैच जीतकर छह मैचों की एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में 4-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहली बार देश से बाहर इस अफ्रीकी देश के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पहली बार कोई श्रृंखला जीती है।
भारतीय टीम ने सबसे पहले 1992 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और तब से उसने कभी किसी भी प्रारूप में वहां अब तक कोई श्रृंखला नहीं जीती थी। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है।
भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान जो न कर पाए वो विराट कोहली ने कर दिखाया। मैच के बाद कई बड़े रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में बने।
जैसे रोहित शर्मा पोर्ट एलिजाबेथ में शतक मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने जबकि टीम इंडिया भी विश्व की ऐसी दूसरी टीम बन गई जिसने लगातार 9 बार द्विपक्षीय सीरीज जीती।
इसी मैच में विकेटकीपिंग कर रहे भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी भारत के पहले और विश्व के 9वें ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 500 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इस दौरान धोनी ने 375 कैच लिए जबकि 125 स्टंप आउट किया।
उम्मीद की जा रही है की छठे वन डे में भी भारत की इस दमदार टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहेगी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 274 रन बनाए थे और फिर 42.2 ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका को 201 रन पर ऑल आउट कर दिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।