भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक अपने लंबे बालों को लेकर सुर्खियों में बने रहे थे। धोनी के लंबे बालों को लुक सिर्फ भारत में ही युवा पर चड़ा था बल्कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भी उनका यह स्टाइल काफी पंसद आया था।
वह तो धोनी के लंबे बालों पर फिदा ही हो गए थे। आपको बता दें कि धोनी ने साल 2006 में लाहौर में वनडे मुकाबले में 46 गेंदों में 72 रनों में जबरदस्त पारी खेली थी।
धोनी की इस वनडे पारी को देखने के बाद उनके लंबे बालों की तारीफ कर दी थी। मुशर्रफ ने यहां तक बोल दिया था कि वह बाल ना कटवाए।
मुशर्रफ ने यह बोल दिया था कि धोनी अगर मेरी मानें तो उन्हें बाल नहीं कटवाने चाहिए, इनमें वह बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन जब साल 2007 में भारत ने पहली बार टी-20 में वल्र्ड कप जीता था तो उसके बाद धोनी ने अपने लंबे बाल कटवा लिए थे।
फिर उसके बाद तो धोनी ने लंबे बालों किए ही नहीं। महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए एक बार फिर से उन्हें लंबे बालों में देखने का मौका मिला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी एक बार फिर से लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में धोनी ने एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की है। धोनी इस विज्ञापन में धोनी अपने पुराने लुक में नजर आ रहे हैं।
दरअसल, धोनी ने हाल ही में एक विज्ञापन की शूटिंग की है। इस विज्ञापन के लिए धोनी अपने पुराने स्टाइल में नजर आ रहे हैं। स्नीकर्स चॉकलेट के विज्ञापन के लिए धोनी लंबे बालों के साथ ‘बाहुबली’ अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
इस विज्ञापन में धोनी पूरे मस्ती के मूड में हैं। इतना ही धोनी ने इस विज्ञापन में लंबे बालों के साथ भोजपुरी का भी तड़का लगाया है। मैदान पर हमेशा कूल दिखने वाले धोनी इस विज्ञापन में मस्ती के साथ गुस्से में भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञानप के एक डॉयलाग में धोनी कहते नजर आ रहे हैं, ”आज हम उनके छक्के छुड़ा देंगे और हमका चाहि बदला”।
इस विज्ञापन और धोनी के लुक को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि धोनी काफी लंबे वक्त बाद किसी विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। हाल ही में धोनी दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस लौटे हैं।
6 मार्च से शुरू हो रही निडास ट्रॉफी से धोनी को आराम दिया गया है। अब 7 अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2018) में धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार