महेंद्र सिंह धोनी अपने जीवन की निजी बातों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन्होंने अपने पेशेवर कैरियर में काफी ऊचाईयों हासिल की है। इन्होंने इस बहुत ऊंचे स्तर पर बना दिया है।
इन्हें दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठï कप्तानों में से एक बताया जाता है और यह तीनों प्रतिष्ठिïत खिताब आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप टी 20 जीतने वाला एकमात्र कप्तान हैं। फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के साथ इन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।
धोनी इस समय आईपीएल के चालू सत्र चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के अंतराल के बाद टूर्नामेंट के मैदान में लौट आई है।
इतना ही नहीं लीग शुरू होने से पहले ही इनकी काफी चर्चा हो रही थी। धोनी खुद पीली जर्सी पहनने के बाद घर पर होने की तरह ही महसूस कर रहे हैं।
धोनी इस बार अपनी अलग ही लय मे लग रहे है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह फिर से अपनी फोर्म मे लौट चुके है ।धोनी लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका आकर्षण खींच रहे है और सभी को प्रभावित कर रहे है।इस सीज़न मे एम एस धोनी का बल्ला बढ़ चढ़कर बोल रहा है और यह अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे है।
बता दें कि गल्फ ऑइल भारत इस वर्ष साल चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य स्पॉन्सर में से एक हैं और कंपनी का लोगों टीम की जर्सी पर साफ दिखाई दे रहा है।
धोनी स्मेत कुछ सीएसके खिलाडिय़ों ने मंगलवार को अपने प्रचार कार्यक्रम का दौरा भी किया था। जहां पर सभी को काफी मजा आया था। इस तरह के एक मजेदार पल के दौरान धोनी से रूप से उनके जीवन के पहले क्रश का नाम पूछा गया था। धोनी ने पहले तो कहा कि किशोर के वर्षो में ऐसी कोई भावना नहीं थी।
लेकिन फिर बाद में कप्तान कूल ने खुद ही इस बात का खुलासा कर दिया कि वह स्वाति नाम की एक लड़की पर 1999 में धोनी 12 वी कक्षा में क्रश था। बता दें कि सीएसके का आधिकारिक सोशल मीडिया घटना के दौरान लाइव हो गया था और पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने जीवन के सबसे बड़ा रहस्य को सबसे साथ शेयर किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।