कई बार क्रिकेट के मैदान पर ऐसे पल भी देखे गए हैं जब क्रिकेटर अपने आंसू मैदान पर रोक नहीं पाए। आप बेशक अपने क्रिकेटर्स को काफी स्ट्रांग मानते हों लेकिन यह भी इंसान होते हैं। मैदान पर कई तरीके के पल आते हैं, जब कई बार यह क्रिकेटर खिलाड़ी हंसते हुए देखे जाते हैं तो कई बार ऐसे पल भी सामने आते हैं, जब यही क्रिकेटर को रोते हुए देखे गए हैं।
तो आइए आज हम आपको उन छह क्रिकेटर के नाम बताते हैं जो सरेआम मैदान पर ही रोते हुए देखे गए हैं। आपको बता दें कि धोनी भी एक बार रोने लगे थे- Crying moments in क्रिकेट
स्टीव स्मिथ
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का आता है। स्मिथ सरेआम मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गलती मान कर रोते हुए नजर आए हैं। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग के मामले में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने 1 साल का बैन लगा दिया है और इसके बाद अपने घर वापस आते ही स्टीव स्मिथ ने अपनी गलती मीडिया के सामने स्वीकार करते हुए अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए थे।
एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स एक बार मैदान पर रोते हुए देखे गए हैं। आपको याद दिला दें कि 2015 के विश्वकप में जब न्यूजीलैंड के हाथों दक्षिण अफ्रीका को एक रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा था तो उस समय सरेआम एबी डीविलियर्स मैदान पर रोते हुए देखे गए थे। तब दक्षिण अफ्रीका जीत सकता था लेकिन अंतिम समय उसके हाथ से मैच निकल गया था। जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स काफी निराश हो गए थे।
कपिल देव
इंडियन के नंबर वन ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव भी एक समय इंडियन टीम पर लगे फिक्सिंग के आरोप के बाद रोते हुए सरेआम मीडिया के सामने देखे गए हैं। आपको याद दिला दें कि साल 2000 में जब इंडियन टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोप लग रहे थे तो उस समय कपिल देव खुद को मीडिया के सामने रोने से रोक नहीं पाए थे।
युवराज सिंह
साल 2011 के विश्वकप को जीतने के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह सरेआम मैदान पर ही रोते हुए देखे गए थे। युवराज सिंह शायद उस समय खुशी के आंसू रो रहे थे क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम उनके टीम में रहते हुए दूसरी बार विश्वकप जीतने में कामयाब हो पाई थी। युवराज सिंह उस समय मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब इंडियन टीम ने विश्वकप फाइनल 2011 को जीता था।
महेंद्र सिंह धोनी
सन 2015 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंडियन क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों से हार का सामना करना पड़ा था। तो उस समय महेंद्र सिंह धोनी भी मैदान पर रोते हुए देखे गए थे। धोनी निश्चित रूप से उस समय विश्वकप में काफी ज्यादा मेहनत कर रहे थे लेकिन सेमीफाइनल में इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों से हार का सामना करना पड़ा था और यही कारण था कि शायद महेंद्र सिंह धोनी खुद को मैदान पर रोने से रोक नहीं पाए थे।
विनोद कांबली
1996 के विश्वकप में इंडिया श्रीलंका के हाथों से हारी थी। तो उस समय इंडियन टीम के क्रिकेटर खिलाड़ी विनोद कांबली सरेआम मैदान पर रोने के बाद ड्रेसिंग रूम में गए थे। शायद आपको याद होगा कि यह मैच में दर्शकों की वजह से पूरा नहीं हो पाया था जबकि अभी विनोद कांबली बल्लेबाजी कर रहे थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट