आईपीएल के 11वें संस्करण की नीलामी बेंगलुरू में होगी। इंग्लैंड के जोए रूट बेन स्टोक्स और इयोन मोर्गन तथा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल आदि सभी कि आईपीएल नीलामी पर सबकी नजरें हैं। अब तक के सबसे महंगे खिलाडिय़ों की सूची पर आइए नजर डालते हैं।
बता दें कि विराट कोहल सबसे ऊपर लिस्ट 17 करोड़ में हैं। वहीं युवराज सिंह 16 करोड़ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि नीलामी में कौन-सा खिलाड़ी इन्हें पिछे छोड़कर आगे निकल सकता है।
इंग्लैंड के 26 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के 58, न्यूजीलैंड के 30 और दक्षिण अफ्रीका के 57 खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत कराया है। नीलामी में कुल 282 विदेशी खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है।
इस नीलामी में अफगानिस्तान के भी 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि श्रीलंका और वेस्टइंडीज के 39-39 खिलाड़ी शामिल होंगे।
ये हैं आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी:
विराट कोहली (2018) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 17 करोड़
रोहित शर्मा (2018) – मुंबई इंडियंस – 15 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी (2018) – चेन्नई सुपर किंग्स – 15 करोड़
ऋषभ पंत (2018) – दिल्ली डेयरडेविल्स – 15 करोड़
डेविड वॉर्नर (2018) – सनराइजर्स हैदराबाद – 12.5 करोड़
स्टीव स्मिथ (2018) – राजस्थान रॉयल्स – 12.5 करोड़
बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के आठ और सात खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछले संस्करणों में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क,क्रिस लिन,पैट कमिंस भी नीलामी में शमिल होंगे।
वहीं वेस्टइंडीज के ड्यवान ब्रावो कार्लोस ब्राथवेट, इविन लुइस और जेसन होल्डर की भी नीलामी में बोली लगेगी। वही यदि बात भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो गौतम गंभीर, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, लोकेश राहुल और मुरली विजय के लिए फ्रेंचाइजियां बोली लगाती दिखेंगीं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे