भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ(एनआरएआई) ने रविवार को देश के नये खेल मंत्री बनाये गये पूर्व ओलंपिक रजत पदक विजेता निशानेबात्र राज्यवर्धन सिंह राठौर को बधाई दी। 47 वर्षीय राठौर ने वर्ष 2004 ओलंपिक खेलों में देश को निशानेबात्री में रजत पदक दिलाया था। उन्होंने इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।
राठौर की नियुक्ति पर खुशी जताते हुये एनआरएआई के अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने कहा, ‘मैं फेडरेशन और समूचे निशानेबात्री संघ की ओर से राठौर को बधाई देना चाहता हूं। वह निशानेबात्री में वर्षों से सम्मानीय सदस्य रहे हैं।
मंत्रिपरिषद में उनके काम ने पहले ही काफी प्रशंसा बटोरी है और हम इस बात से जानते हैं कि उन्हें भी देश में उन सभी चुनौतियों का सामना करना है जो बाकी खिलाड़ियों को करना पड़ता है।’
उन्होंने कहा, ‘हमें यकीन है कि उन्हें जो अनुभव प्राप्त है वह खेलों के विकास में मददगार साबित होगा। हम उन्हें नयी जिम्मेदारियों के लिये अपनी शुभकामनाएं देते हैं।’
राठौर ने एथेंस ओलंपिक 2004 में पुरूषों के डबल ट्रैप निशानेबात्री स्पर्धा में रजत पदक जीता था और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह देश के पहले निशानेबात्र थे।