पाकिस्तानी जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के लिए 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और यहां की एक अदालत ने आज उन्हें हिरासत में भेज दिया। डॉक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नागरिक एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए जिन्होंने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इन मछुआरों को कल रात मैरीटाइम सिक्युरिटी ने हमें आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सौंपा था।’’
उन्होंने कहा कि अधिकतर मछुआरे गुजरात के हैं।मैरीटाइम सिक्युरिटी फोर्स के अनुसार 17 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे अरब सागर में हमारे क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे और उन्हें हिरासत में लेकर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया गया है।’’ ये गिरफ्तारी गत 28 दिसम्बर को 145 भारतीय मछुआरों की रिहायी के बाद आयी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।