अगर आपको घूमने का शौंक है और विदेश जाने की सोच रहे है लेकिन विदेश ट्रिप के नाम पर अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कहां जाएं , तो बैंकॉक इसके लिए अच्छा ऑप्शन है जहां आप बढ़िया रेट पर लग्जरी का पूरा मजा लिया जा सके। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक समेत कई शहरों की चमक-धमक ही कुछ ऐसी है। बैंकॉक की नाइट लाइफ से लेकर यहां पर बहुत कुछ है। जो पर्यटकों के दिलों पर राज करती है। यहां पर आने वाले पर्यटकों के दिलों पर कुछ यादें बस जाती है। आपको बता दे कि हर साल करीब 16 मिलियन लोग दुनिया भर से यहां घूमने आते हैं।
बता दे कि ” क्रुंग देवमहानगर अमररत्नकोसिन्द्र महिन्द्रायुध्या महातिलकभव नवरत्नराजधानी पुरीरम्य उत्तमराजनिवेशन महास्थान अमरविमान अवतारस्थित्य शक्रदत्तिय विष्णुकर्मप्रसिद्धि ” यह बैंकॉक का पूरा नाम है। वही थाईलैंड का मतलब फ्री लैंड होता है।
थाईलैंड को पहले सियाम देश के नाम से जाना जाता था। इस देश पर कभी भी किसी का कब्जा नहीं रहा। इस देश में अंडरवियर पहने बिना घर से बाहर निकलना गैरकानूनी है यहाँ 95 फीसदी थाई लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं यहां संवैधानिक राजतंत्र है और यहां के लोग भगवान की तरह अपने राजा और रानी की पूजा करते हैं।
थाईलैंड का क्राबी
अंडमान सागर के तट पर प्रांत में फैला क्राबी। यही वजह है कि देश के अंतर्गत आता है थाईलैंड। यह देश का प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र है। यह समुद्र तटों और प्रवाल भित्तियों, गुफाओं और छोटे द्वीपों की एक बहुत बड़ी संख्या के साथ स्पष्ट समुद्र पर्यटकों को आकर्षित करता हैं। यहां पर समुद्र किनारे पड़ी रेत पाउडर के समान लगती है, जो सफेद रेत जैसी लगती हैं। इन्हे हाथ में पकड़ों तो पूरी रेत धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है। जो बेहद अच्छा लगता है।
क्राबी नदी शहर के मध्य से बहती हुई अंडमान सागर में समा जाती है। समुद्र तटों में से चुनाव करना आसान नहीं है। ‘जंगली’ से सभ्य करने के लिए सब कुछ सही है आप खरीदारी कर सकते हैं और एक लक्जरी रेस्तरां में डिनर कर सकते हैं जहां समुद्र तट पर हुई है। हर आत्मा के लिए क्राबी बाकी हिस्सों में पाते हैं और उसके लिए क्या सही है चुन सकते हैं।
द ग्रैंड पैलेस
बैंकाक में स्थित द ग्रैंड पैलेस कई अद्भुत वास्तुकला निर्माणों वाला एक विशाल परिसर है और बैंकॉक में पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। 1782 के बाद यह पैलेस सियाम के राजाओं का सरकारी निवास बन गया। यह बैंकॉक के पवित्र स्थलों में से एक है और उत्कृष्ट शिल्प कौशल और रचनात्मकता का प्रतीक है।
चाओ फ्राया नदी के किनारे स्थित द ग्रैंड पैलेस पर्यटकों के लिए प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे और 3.30 बजे के बीच खुलता है। महल घूमने के दौरान, इस बात का ध्यान रखें कि आपने पूरे तन को ढकने वाले कपड़े पहने हों। आप प्रवेश द्वार के पास बने बूथ से शरीर को ढकने के लिए कपड़े ले सकते हैं। अगर आप बैंकॉक घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस पैलेस में जाना न भूलें।
सियाम निरामित
सियाम निरामित दुनिया के सबसे बड़े स्टेज प्रोडक्शन में से एक है और पारिवारिक मनोरंजन के लिए जाना जाता है। यह शो थाईलैंड की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाता है और 100 से अधिक कलाकारों के प्रदर्शन के लिए गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सूचीबद्ध है! शानदार प्रदर्शन और शुद्ध थाई भोजन का मिले-जुले रूप वाला सियाम निरामित शो संपूर्ण आनंद व मनोरंजन प्रदान करता है।
यह शो विभिन्न प्रकार के एक्ट में बंटा हुआ होता है, जिनमें कर्म, धार्मिक अनुष्ठानों आदि जैसे विभिन्न विषयों को शामिल किया जाता है। सियाम निरामित को देखे बिना बैंकॉक की यात्रा अधूरी है।
स्काई बार में सिरोको रूफटॉप रेस्टोरेंट
लेबुआ होटल के सिरोको रूफटॉप रेस्टोरेंट में खाना खाना वास्तव में एक अद्वितीय व अदभुत अनुभव है। होटल की 63वीं मंजिल पर स्थित सिरोको विश्व का सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट है और बैंकॉक में सबसे प्रतिष्ठित डाइनिंग विकल्पों में से एक है।
बैंकॉक शहर के शानदार दृश्यों और आकर्षक चाओ फ्राया नदी के साथ-साथ एल फ्रेस्को डाइनिंग की शानदार शाम का आनंद लें। अटलांटिक हैक फिश, खास पेट्रोशियन कैवियार और वाइल्ड चैंटरेल व कॉड मछली सहित यहां के कुछ अन्य स्वादिष्ट व्यजंनों का लुत्फ ज़रूर लें।